फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार बहू दिव्यांका की प्रेगनेंसी की खबरों पर पति का बड़ा खुलासा, दो साल पहले की थी लव मैरिज

Thu, 15 Feb 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी की स्टार बहू दिव्यांका त्रिपाठी की काफी दिनों से चल रहीं प्रेगनेंसी की खबरों के बीच पति विवेक दहिया ने सामने आकर बड़ा खुलासा किया है। एकता कपूर के शो 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर मिले दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी। अब ये छोटे पर्दे का काफी चर्चित कपल है।
 
विज्ञापन

2 of 6
विवेक दहिया ने बताया कि मैं और दिव्यांका फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। अभी इतनी जल्दी वह बच्चे के लिए तैयार नहीं हैं। बकौल, विवेक, 'हम अभी फैमिली बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. यह केवल अफवाह है।' जब भी भविष्य में ऐसा कुछ होगा तो हमें दुनिया के सामने कबूल करने में खुशी होगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक दहिया की शादी को डेढ़ साल हो चुका है लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी उनके फैंस के लिए अभी भी किसी पहेली से कम नहीं है। ऐसे में दिव्यांका ने पहली बार बताया कि आखिर वह कौन सा एक पल था जिस दिन उन्होंने विवेक से शादी करने का फैसला कर लिया था।
 

4 of 6
दिव्यांका और विवेक दहिया ने जुलाई साल 2016 में शादी की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने बताया - 'हम लोगों का मैच खुद ही हो गया। हम लोग अभी एक दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। एक दिन हम लोग 'ये हैं मोहब्बतें' के शूट के लिए बाहर गए थे। मैं तैयार हो रही थी कि तभी विवेक मेरे लिए तोहफा लाए।'
विज्ञापन

5 of 6
दिव्यांका ने आगे कहा - 'मैंने जैसे ही तोहफा खोला तो उसमें एक खत पर कविता लिखी हुई थी। विवेक ने कविता को हिंदी में इतनी खूबसूरती से सुनाया कि मैं इंप्रेस हो गई। वह लम्हा मेरी जिंदगी का अनमोल पल था। मैंने तुरंत ही विवेक को हां कह दिया।' आपको बता दें, दिव्यांका और विवेक की मुलाकात एक सीरियल के सेट पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये सीरियल था, 'ये हैं मोहब्बतें'। हालांकि दोनों एक दूसरे से कभी भी बात नहीं करते थे। कुछ दिन बाद इन दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्त के जरिए हुई और तब से इन्होंने बात करना शुरू कर दिया। इसके बाद यह दोनों डेट पर जाने लगे और तीसरी डेट पर इन्हें एहसास हो गया था कि यह एक दूसरे के लिए बने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें