फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शो से पहले फिर मुसीबत में फंसे कपिल शर्मा, फोटो सामने आते ही कार्रवाई को मजबूर हुई पुलिस

Thu, 15 Feb 2018 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
ऐसा लग रहा है कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। अब वह एक बार फिर नई मुसीबत में फंस गए हैं। जिसका असर उनके नए शो पर पड़ सकता है और यह शो के चैनल और प्रोड्यूसर्स की मुसीबतें बढ़ा सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा
हाल ही में कपिल अपने शहर अमृतसर में बाइक लेकर निकले। रात के अंधेरे में जैकेट और टोपी लगाए कपिल सड़क पर घूमने निकले। वीडियो में कपिल शर्मा बगैर हेलमेट के बाइक चलाते हुए दिखे। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma
अब इस मामले में अमृतसर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। इस बार मामला ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का है। ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले में कपिल शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी हुई है। उन पर यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है।

4 of 5
Kapil Sharma
वीडियो में कपिल ने हेलमेट की बजाय टोपी पहनी है। मामले का संज्ञान लेते हुए इंडिपेंडेंट्स स्टूडेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष केशव कोहली ने कपिल शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। केशव के अनुसार, कपिल शर्मा बेहतरीन कॉमेडियन हैं। देश के लोग उन्हें प्यार करते हैं, रोल मॉडल के रूप मे देखते हैं। यदि वह कानून की धज्जियां उड़ाएंगे तो गलत मैसेज जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा
वायरल वीडियो नवंबर 2017 का है। वीडियो अमृतसर के रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में ही बनाया गया है। कपिल शर्मा का घर भी रंजीत एवेन्यू में ही है। बाइक चलाते हुए कपिल शर्मा की वीडियो उनके आगे चल रहे उनके ही किसी जानने वाले ने बनाई है। कपिल बुलेट चलाते हुए कैमरे के सामने कह रहे हैं- 'यह रंजीत एवेन्यू क्षेत्र है। आप मेरे दाईं तरफ मार्केट देख सकते हैं। मैं आठ साल बाद अमृतसर आया हूं। अब बाइक पर मस्ती... ।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें