Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में पुलिस ने राहुल नवलानी और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि राहुल घर पर ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ गायब हो गया है। बता दें कि वैशाली ठक्कर ने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में सिर्फ राहुल और उसकी पत्नी की प्रातड़ना का ही जिक्र किया है।