बिग बॉस 16 शुरुआत से ही लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। शो में दर्शकों को हर दिन लड़ाई झगड़े और विवाद देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर दर्शकों को घर वालों के बीच झगड़े और विवाद देखने को मिले। शो के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस के घर में सुबह होते ही कलेश देखने को मिला। इस बार इस लड़ाई का हिस्सा बनीं दो अभिनेत्रियां निमृत कौर और अर्चना गौतम।