टीवी की मशहूर अदाकारा वैशाली ठक्कर ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपनी चहेती अभिनेत्री के दुनिया से चले जाने की वजह से उनके फैंस भी दुखी हैं। उनकी मौत के बाद कई राज खुलकर सामने आ रहे हैं। वैशाली के सुसाइड नोट से इस बात का खुलासा हो चुका है कि वैशाली एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी के टॉर्चर से तंग आ गई थीं, जिसके बाद अभिनेत्री ने ऐसा कदम उठाया। बता दें कि वैशाली ठक्कर केस के बाद इंदौर पुलिस भी एक्टिव हो चुकी है। पुलिस वैशाली के बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी, पत्नी दिशा और उसके परिवार वालों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने वाली है।