फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: बोल्ड ड्रेस के बाद अब उर्फी जावेद ने वीडियो में लचकाई कमर, यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- शर्म नहीं आती

Thu, 18 Nov 2021 01:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री उर्फी जावेद को सुर्खियों में रहना आता है। वह अपने बोल्ड एवं सेक्सी अवतार और बोल्ड वीडियो के जरिए अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। चाहे इंस्टाग्राम पर हो या सार्वजिक तौर पर एयरपोर्ट या अन्य जगह उर्फी का ड्रेस सेंस अक्सर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। इससे पहले उनको एक वीडियो में उनके जिप ओपन होने के कारण यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था। बोल्ड आउटफिट को लेकर उनकी आलोचना हुई थी। लेकिन, अब उन्होंने फिर से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी कमर लचका रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अपने सेक्सी बेली डांस मूव्स दिखा रही हैं। उन्होंने प्रिंटेड स्कर्ट और सिल्वर एक्सेसरीज के साथ फ्लोरल क्रॉप टॉप पहना हुआ है और वह सेक्सी स्टाइल में अपनी कमर लचका रही हैं। उनके इस अंदाज ने उनके प्रशंसकों को मदहोश कर दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी के इस बेली डांस को जहां उनके फैंस पसंद कर रहे हैं, वहीं ट्रोलर्स उनको इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर उनके लिए कई नकारात्मक टिप्पणियां भी की गई हैं। दूसरी तरफ उर्फी के फैंस इस वीडियो पर जमकर दिल वाली इमोजी के जरिए प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स उनके लुक और डांस की तारीफ करते हुए उन्हें सेक्सी, होट और गुड लुक लिख रहे हैं।

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने उर्फी जावेद की आंखों, डांस और लुक की तारीफ की है। वहीं, एक अन्य यूजर ने उन्हें सुंदरता का प्रतीक बताया है। एक यूजर ने उर्फी जावेद के इस वीडियो को देखकर लिखा है कि तुमको शर्म नहीं आती। हालांकि, कुछ वक्त पहले तक उर्फी का यह डांस वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर मौजूद था, जिसे उन्होंने अब हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया था, उसमें वह अलग-अलग ड्रेस में नजर आ रही थीं। जिसे देखने के बाद यूजर्स उनके आउटफिट चयन को लेकर सवाल उठाये थे। आउटफिट में उर्फी जावेद के ड्रेस की फ्रंट जिप खुली हुई थी। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक अन्य फोटो शेयर की है जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें