फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: एक बार फिर मुश्किलों में घिरीं उर्फी जावेद, पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के मामले में दर्ज की शिकायत

Mon, 12 Dec 2022 03:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद अक्सर अपनी ड्रेसिंग सेंस और आउटफिट को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपने सतरंगी कपड़ों से चर्चा में बनी रहने वाली अभिनेत्री अब एक नई मुसीबत में फंस गई हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी की ड्रेस ही उनके लिए परेशानी का सबब बनी है। दरअसल, उर्फी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उर्फी पर आरोप है कि वह सार्वजनिक जगहों और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाती हैं। इतना ही नहीं शिकायत में यह भी कहा गया है कि वह अवैध हरकतें भी करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
वकील ने की शिकायत
उर्फी के खिलाफ शिकायत मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। वकील अली काशिफ खान देशमुख ने पुलिस में बीते शुक्रवार, 9 दिसंबर को लिखित में आवेदन दिया था। पुलिस ने रविवार 11 दिसंबर को शिकायत दर्ज की है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों की तरफ से दी गई है।

यह भी पढ़ें: Malaika-Arbaaz: कुछ इस तरह एक-दूजे के प्यार में डूबे थे अरबाज-मलाइका, तलाक के बाद भी कायम है दोस्ती का रिश्ता
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी हुआ है केस दर्ज
इससे पहले भी उर्फी जावेद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। दरअसल, एक शख्स ने दिल्ली के पुलिस स्टेशन में उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उस समय भी उर्फी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। साथ ही, उर्फी म्यूजिक वीडियो 'हाय हाय ये मजबूरी' की वजह से भी कानूनी पचड़ों में फंस चुकी हैं। उर्फी पर आरोप लगा था कि उन्होंने गाने में रिवीलिंग ड्रेस पहनी है।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed: अतरंगी उर्फी ने जब-जब पहने सतरंगी कपड़े, देखकर चकराया लोगों का सिर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों में रहती हैं उर्फी
'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद अपने अनोखे फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उर्फी के आउटफिट्स अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं। रस्सी, तार, चेन, फूल, सिम कार्ड या टूटे शीशे से वह अपने ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा उर्फी को खूब ट्रोल भी किया जाता है। कई बार उर्फी यह बात कह चुकी हैं कि उन्हें ट्रोल होने पर जरा भी फर्क नहीं पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ की ठगी मामले 20 दिसंबर तक टली सुनवाई, जैकलीन की जमानत पर होना था फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें