फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: अतरंगी उर्फी ने जब-जब पहने सतरंगी कपड़े, देखकर चकराया लोगों का सिर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Mon, 12 Dec 2022 11:20 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : Social media
कभी उनके बदन पे सितारे होते हैं तो कभी कप केक... वह कभी सिम कार्ड की दुकान नजर आती हैं तो कभी चांदी का वरक लगाकर चली आती हैं... यकीनन बात हो रही है अतरंगी उर्फी जावेद की, जिनके सतरंगी लिबास अक्सर सुर्खियों में रहते हैं... और कभी-कभी तो यूं भी लगता है कि हसरत जयपुरी ने 1969 में 'बदन पे सितारे' बोल भी उनके लिए ही लिख दिए थे... लेकिन आज चर्चा न हसरत जयपुरी की है और न ही उर्फी जावेद की। आज हम बात करेंगे उर्फी की चुनिंदा ड्रेस की। आइए जानते हैं कि चंद टुकड़ों में बनकर उर्फी के बदन पर सजने वाले ये लिबास कितने कीमती होते हैं? 
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : Social media
'जामताड़ा' से मिली थी सिम कार्ड वाली ड्रेस
सितंबर 2022 के दौरान उर्फी जावेद सिम कार्ड से लबरेज एक ड्रेस पहने नजर आई थीं, जो उन्हें जामताड़ा के एक्टर्स ने दी थी। इस ड्रेस को पहनकर जब उर्फी सबके सामने आई थीं, तब उन्हें देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए थे। उर्फी ने इस ड्रेस की कीमत पूछी तो इसके दाम पांच लाख रुपये बताए गए थे। उर्फी ने यह ड्रेस 20 हजार रुपये ज्यादा देकर यानी 5.20 लाख रुपये में खरीदी थी। 
Nawazuddin Siddiqui: काले रंग पर नवाजुद्दीन का बड़ा बयान, बोले- मैं गोरा नहीं तो क्या, लेकिन डिमांड में हूं...
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : insta
जब जान्हवी ने पहनी उर्फी जैसी ड्रेस
अब हम आपको उस ड्रेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो भले ही उर्फी ने नहीं पहनी थी, लेकिन उनकी जैसी जरूर थी। दरअसल, यह ड्रेस जान्हवी कपूर ने पहनी थी। जान्हवी कपूर की इस ड्रेस की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई थी। यह जानने के बाद उर्फी और जान्हवी दोनों के फैंस का सिर घूम गया था। 
Sidnaaz: 'सिड' को याद कर इमोशनल हो गई 'नाज', अनदेखी रोमांटिक तस्वीर साझा कर लिखा- मैं तुमसे ...

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
जब चांदी के वरक वाली ड्रेस पर ट्रोल हुईं उर्फी
एक बार उर्फी जावेद चांदी के वरक वाली ड्रेस में भी नजर आई थीं। यूजर्स ने इस ड्रेस को लेकर उर्फी को ट्रोल भी किया था। चांदी के वरक वाली ड्रेस सामने आने के बाद इसकी कीमत पर भी काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, इसका खुलासा नहीं हो सका। जानकारों का मानना था कि इस ड्रेस की कीमत भी लाखों में हो सकती है। 
Shahrukh Khan: पठान रिलीज होने से पहले मां वैष्णो देवी के दर पहुंचे SRK, आधी रात के वक्त दरबार में लगाई हाजिरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : Social Media
इन लिबास में भी नजर आ चुकीं उर्फी
गौर करने वाली बात है कि उर्फी कभी जालीदार बिकिनी में नजर आ चुकी हैं तो कभी थाई-हाई स्लिट व्हाइट ड्रेस में अपना जिस्म नुमाया कर चुकी हैं। उनका हर लुक तेजी से वायरल होता है। जब-जब वह अपने घर से बाहर कुछ अतरंगी पहनकर निकलती हैं, तब-तब उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा जाती हैं। हालांकि, अपने इन लुक्स के चलते उर्फी को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।
Varun Dhawan: ‘भेड़िया’ ने बजाई वरुण धवन के करियर में खतरे की घंटी, ‘इक्कीस’ समेत इन फिल्मों से हो चुकी छुट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें