फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: बिना ब्लाउज के साड़ी पहन लेती हैं उर्फी जावेद, देखिए उनके कुछ बोल्ड लुक

Mon, 07 Mar 2022 04:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
उर्फी जावेद - फोटो : social media
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद आज के समय में इंटरनेट सेशन बन चुकी हैं। उर्फी जब से बिग बॉस ओटीटी के घर से बाहर आई हैं, तब से ही वह अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वह हर बार कुछ ऐसा वेस्टर्न आउटफिट पहन कर मीडिया के सामने आती हैं, जिससे वह हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। लेकिन ये भी सच्चाई है कि उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हालांकि, उर्फी को ट्रेडिशनल आउटफिट यानी साड़ी पहने हुए भी स्पॉट किया जा चुका है, जिसमें वह काफी बोल्ड ब्लाउज कैरी करती हैं। आज हम आपको उर्फी के कुछ ऐसे ही साड़ी लुक दिखाने जा रहे हैं, जिसमें उर्फी की बोल्डनेस इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। 
विज्ञापन

2 of 6
उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक बार अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उर्फी हरे कलर की साड़ी में काफी हॉट लग रही थीं। इस साड़ी के साथ उर्फी ने काफी रिवीलिंग ब्लाउज पहना था। उनका ये ब्लाउज लगभग बिकिनी टॉप की तरह लग रहा था। उर्फी के इस लुक की फैंस ने खूब तारीफ की थी।
विज्ञापन

3 of 6
उर्फी जावेद - फोटो : social media
इस बात में कोई शक नहीं है कि उर्फी जावेद पर हर रंग जचता है। अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीली साड़ी पहने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस साड़ी के साथ उर्फी ने ब्लैक शिमर वाला ब्लाउज पेयर किया था। इन तस्वीरों में उर्फी अपना टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं, जो काफी हॉट लग रहा था। 

4 of 6
उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी जावेद अपने लुक और आउटफिट में एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। वह एक बार सिंपल साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहने हुए नजर आई थीं। ब्लू और पर्पल कलर की साड़ी के साथ उर्फी जावेद ने मैचिंग ब्लाउज पहना था, जो काफी ज्यादा रीविलिंग था। उर्फी के साड़ी लुक को फैंस पसंद  करते हैं और इन तस्वीरों पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। 
विज्ञापन

5 of 6
उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी जावेद ने कई बार सेलिब्रिटीज के लुक को भी कॉपी किया है। एक बार उर्फी ने प्रियंका चोपड़ा के साड़ी लुक को कॉपी किया था। इस दौरान उर्फी ने बिना ब्लाउज के साड़ी पहनी थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स को उर्फी का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया था। हर किसी ने उर्फी को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी जावेद ने प्रियंका चोपड़ा के अलावा रवीना टंडन के 'टिप टिप बरसा पानी' गाने वाले लुक को भी कॉपी किया था। इस दौरान उर्फी पीले कलर साड़ी में कहर ढा रही थीं। उर्फी ने अपने लुक को लाइट मेकअप को ज्वैलरी से कंप्लीट किया था।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें