फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Couples: आज तक अपने एक्स को नहीं भूल पाए ये सितारे, ब्रेकअप के बाद यूं निभा रहे हैं रिश्ता

Fri, 11 Nov 2022 04:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिव्या अग्रवाल, वरुण सूद, आशा नेगी,रित्विक धनजानी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रिश्ते बनना और बिगड़ना बड़ी आम सी बात है। यहां कब दो लोगों के बीच प्यार हो जाता है और अब वह अलग हो जाते हैं, ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है। टीवी की दुनिया में ऐसे कई सितारे हैं, जो एक-दूसरे को दिल बैठे और काफी समय तक रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन फिर बात न बनने पर ये अलग भी हो गए। हालांकि आज भी ये सितारे एक-दूसरे के बेहद करीब हैं और उन्हें भूल नहीं पाए हैं। ऐसे में अपने एक्स को ही इन सितारों ने अपना बेस्ट फ्रेंड बना लिया। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रित्विक धनजानी-आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
रित्विक धनजानी-आशा नेगी
पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले रित्विक और आशा एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते थे और ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबर ने उनके फैंस के दिल को तोड़ दिया था। अब दोनों के ब्रेकअप को काफी समय हो चुका है, लेकिन अभी भी वह एक-दूसरे को बर्थडे विश करते हैं और खूब तारीफ भी करते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा है।

An Action Hero Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी, एक्शन मोड में धांसू लगे अभिनेता
विज्ञापन

3 of 6
राकेश बापट-रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश बापट-रिद्धि डोगरा
मर्यादा सीरियल में रिद्धि और राकेश ने ऑनस्क्रीन पति-पत्नी का किरदार निभाया था। सीरियल के दौरान ही दोनों की दोस्ती गहरी हुई और उन्होंने कुछ समय बाद शादी कर ली। वहीं, अब दोनों तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। तलाक के बाद भी रिद्धि और राकेश को कई बार साथ देखा जाता है और बिग बॉस ओटीटी के दौरान जब राकेश शमिता शेट्टी को डेट करने लगे थे तब भी एक्स वाइफ रिद्धि ने उनके सपोर्ट में कई बातें कही थीं।

Vir Das: बेंगलुरु में शो रद्द होने के बाद कॉमेडियन वीर दास को मिला कोलकाता से न्यौता, TMC सांसद ने कही यह बात

4 of 6
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद
दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने कुछ महीने पहले ही अपने ब्रेकअप की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। ऐसे में ब्रेकअप के बाद वरुण को जमकर ट्रोल किया जाना लगा, जिस पर दिव्या ने ट्रोल्स को फटकार लगाई थी। ऐसे में फैंस को भी यकीन हो गया कि दोनों का रिलेशनशिप भले ही खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी वह दोस्त हैं।

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बेटे जय और बेटी जिया का मनाया पहला बर्थडे, शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट
विज्ञापन

5 of 6
उर्फी जावेद-पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद-पारस कलनावत
उर्फी जावेद और पारस कलनावत ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों का रिश्ता कुछ ही महीने चला था, लेकिन अब वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ब्रेकअप के बाद भी खास बॉन्ड शेयर करते हैं और एक-दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं। दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए कड़वाहट नहीं है और ऐसे में वह अभी भी बात करते हैं।

An Action Hero: एक्शन हीरो बन पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं आयुष्मान खुराना, बोले- यह मेरे लिए जॉनर ब्रेकर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राकेश बापट-शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश बापट-शमिता शेट्टी
राकेश और शमिता की जोड़ी बिग बॉस ओटीटी के घर में बनी थी। शो के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए और रिलेशनशिप में आ गए। बाहर आने के बाद भी दोनों को अक्सर ही साथ में देखा जाता था। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो  में साथ नजर आए थे।

खुशखबरी: सात महीने बाद दूसरी बार मां बनी देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी के घर हुआ नन्ही राजकुमारी का जन्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें