सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर फैट शेमिंग का शिकार होते रहते हैं। यूजर्स अक्सर 'मोटी, भैंस और फैटसो' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल कर रहते हैं। हालांकि, ट्रोलिंग की वजह से कुछ एक्टर्स हिम्मत हार जाते हैं। वहीं कुछ, इससे डील करना सीख जाते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं आशिका भाटिया, जिन्हें वजन बढ़ने की वजह से ट्रोलिंग का सामने करना पड़ा था। लेकिन, आशिका ने इन कमेंट्स का खुद पर निगेटिव असर नहीं होना दिया और एक बड़ा फैसला लिया।