रिश्ते की डोर को जोड़े रख पाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता। एक रिश्ते को सफल बनाने के लिए प्यार समेत कई चीजें जरूरी होती हैं। एक चीज की भी कमी के कारण रिश्ता डामाडोल हो जाता है, और कभी-कभी तो ये खत्म भी हो जाता है। हाल ही में लंबे समय से साथ रह रहे आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने अपने ब्रेकअप का एलान कर हर किसी को दंग कर दिया। हालांकि, छोटे पर्दे की कुछ अन्य ऐसी जोड़ियां भी हैं, जिन्होंने वर्षों तक रिश्ते में रहने के बाद अपनी राहें अलग कर लीं, और अलगाव का एलान कर फैंस का दिल तोड़ दिया। आइए इन एक्स जोड़ियों पर नजर डाल लेते हैं-