प्यार एक ऐसा एहसास है, जो इंसान को कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत देता है। पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट मिलने पर एक शख्स कुछ भी कर सकता है। हालांकि, जहां रिश्ते में आते वक्त सबकुछ बिल्कुल सही लगता है। तो वहीं, आगे चलकर धीरे-धीरे एक-दूजे के बारे में ज्यादा जानकर या तो रिश्ता मजबूत हो जाता है, या टूट जाता है। एक रिश्ते को बरकरार रखने के लिए प्यार के साथ-साथ रिस्पेक्ट की भी काफी जरूरत होती है। हर कोई कभी न कभी दिल टूटने के दर्द से गुजरता है। ऐसा आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारों के साथ भी होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन टीवी हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पार्टनर से अलग होने का दर्द नहीं सह पाईं, और लंबे वक्त तक डिप्रेशन में रहीं। आइए इन एक्ट्रेसेस की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-