फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरकर भी ऐसे जिंदा रहेंगे 'तारक मेहता' के डॉ हाथी, शो के निर्माताओं ने खोला ये बड़ा राज

Mon, 16 Jul 2018 08:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dr hathi
फेमस टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ हाथी का किरदार करने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद को लेकर शो के निर्माताओं ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि बीते 9 जुलाई को कवि कुमार दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
dr hathi
शो के निर्माताओं ने साफ कर दिया है कि डॉ हाथी के जाने के बाद ये रोल अभी भी जिंदा रहेगा। उनका कहना है कि इस रोल के लिए एक्टर की तलाश शूरू कर दी गई है। लेकिन कवि कुमार के जाने का पूरी टीम को बहुत ही दुख है।
विज्ञापन

3 of 5
dr hathi
बता दें कि वेबसाइट 'स्पॉटब्वॉय' की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. लकड़ावाला ने बाताया है कि कवि कुमार आजाद को इस बात का डर था कि अगर उन्होंने अपना वजन कम कर लिया तो उन्हें काम नहीं मिलेगा। डॉक्टर ने कहा, 'मैंने उनसे दोबारा बैरिएट्रिक सर्जरी करने को कहा तो कवि ने कहा कि उन्हें अपना वजन बरकरार रखना होगा वरना वह पर्दे पर मोटे नहीं दिखेंगे।'

4 of 5
dr hathi
डॉ. लकड़ावाला ने बताया कि आठ साल पहले शूटिंग करते वक्त वह बेहोश हो गए थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। मोटापे की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उस वक्त उनका वजन 265 किलोग्राम था। डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी पड़ी। ऑपरेशन के बाद उनका वजन 140 किलोग्राम हो गया था। इसके बाद वह दोबारा काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kavi Kumar Azad
डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने एक्टर को दोबारा बैरिएट्रिक सर्जरी कराने की भी सलाह दी थी। मगर वह कभी लौटकर नहीं आए। डॉक्टर ने कहा, 'हमने उन्हें दोबारा सर्जरी कराने की सलाह दी जिसके बाद उनका वजन घटकर 90 किलोग्राम तक हो जाता। हमने यह भी कहा कि वह पैडिंग की मदद से स्क्रीन पर मोटे भी दिख सकते हैं, मगर वह कहते थे कि इससे उनका चेहरा मोटा नहीं दिखेगा। '
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें