फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV की इन 5 नागिनों के बदले की आग ने सबकुछ किया भस्म, TRP के मामले में कई दिग्गजों को 'डसा'

Mon, 16 Jul 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Naagin 3
दुनियाभर में 16 जुलाई का दिन 'वर्ल्ड स्नेक डे' के तौर पर मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को सांपों के बारे में रूबरू करवाना और उनके संबंधित भ्रान्तियों को दूर करना है। सांपों की कहानी लोग काफी चाव से सुनते और देखते हैं। यहां तक की सांपों पर आधारित कई सारे टीवी सीरियल भी बन चुके हैं। इन सीरियल्स ने टीआरपी के मामले में न केवल तहलका मचाया बल्कि कई किरदार तो लोगों के घर का हिस्सा ही बन गए। तो चलिए आपको बताते हैं किन 5 नागिनों को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।
विज्ञापन

2 of 6
mouni roy
शिवांगी
नागिन के बदले की कहानी वैसे तो लोगों ने कई बार सुनी थी लेकिन रील लाइफ में इसे परदे पर बड़े ही ग्लैमरस अवतार में शिवांगी यानी की मौनी रॉय ने उतारा था। मौनी ने साल 2015 में 'नागिन' सीरियल की पहली कड़ी में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ अर्जुन बिजलानी मुख्य भूमिका में थे। इस सीरियल से मौनी के करियर को नई उड़ान मिली थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
mouni roy
शिवन्या
मौनी को एकता कपूर ने 'नागिन' की लगातार दो कड़ियों में कास्ट किया गया। पहले सीजन की अपार सफलता मिलने के बाद 'नागिन 2' भी आया जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। 'नागिन' में मौनी ने शिवांगी की बेटी शिवन्या का किरदार निभाया था जो पहले से ज्यादा ग्लैमरस था।
 

4 of 6
Adaa Khan
शेषा
शिवांगी और शिवन्या की तरह शेषा के किरदार ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। 'नागिन' और 'नागिन 2' में शेषा ने अहम किरदार निभाया था। पहले सीजन में शेषा शिवांगी की बहन बनी थीं तो वहीं दूसरे सीजन में वह शिवन्या की मौसी बनी थीं। हालांकि उनका रोल दूसरे सीजन में नकारात्मक था। शेषा ने स्टाइल और ड्रेसिंग सेन्स से फैंस को खूब इंप्रेस किया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
naagin 3
विश
'नागिन' के दोनों सीजन की अपार सफलता के बाद एकता कपूर एक बार फिर से 'नागिन 3' लेकर आई हैं। 'नागिन 3' ने टीआरपी के मामले में सभी शोज को पीछे छोड़ दिया है जिसकी वजह इसकी कहानी है। 'नागिन 3' में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी विश यानी की विशाखा खन्ना के किरदार में हैं। 'नागिन 3' में अनीता का लुक काफी ग्लैमरस है। सीरियल में वह अपनी नागरानी बेला की मदद करते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bela
बेला
'नागिन 3' में अनीता की तरह बेला यानी सुरभि ज्योति को पहली बार एकता कपूर ने लिया है। 'नागिन 3' में सुरभि ज्योति बेला का किरदार निभा रही हैं। सीरियल में बेला नागरानी बनी हैं जो कि अपने प्यार की मौत का बदला लेने के लिए एनडी सहगल के घर में माहिर से शादी करके रह रही हैं। 'नागिन 3' में न केवल अनीता बल्कि बेला का लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जिसका नतीजा सीरियल लगातार पांचवेें हफ्ते भी नंबर एक पर बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें