Deepika and Ranveer Singh
- फोटो : Instagram
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की। बता दें कि साल 2018 बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा है। क्योंकि दर्शकों ने साल 2018 फिल्मों से कम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियों से ज्यादा एंटरटेन किया है। इस साल सोनम कपूर, नेहा धूपिया, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, कपिल शर्मा और बॉलीवुड की देसी गर्ल ने सात फेरे ले लिए हैं। ऐसे में साल 2018 में कोई बड़ी फिल्म नहीं आई जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया हो। हालांकि रणबीर कपूर की संजू ने अच्छा बिजनेस किया था लेकिन फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से बड़ी उम्मीदे थी जो चूर-चूर हो गई।