फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: टॉप पर पहुंचा बात-बात पर घर से भागने वाला ये कंटेस्टेंट, फिनाले में बस इतने दिन बाकी

Wed, 26 Dec 2018 03:16 PM IST
Amit Saini एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss

बिग बॉस 12 की समाप्ति अब बहुत नजदीक है। आगामी रविवार को शो का आखिरी एपिसोड होगा और इस रात शो को 12वां विजेता भी मिल जाएगा, लेकिन इससे पहले जान लें कि किस कंटेस्टेंट के सिर पर ये ताज सजने जा रहा है। शो में बचे इतने कम समय में सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच जंग छिड़ गई है...आइए जानते हैं सबसे ज्यादा किसे मिल रहा है सपोर्ट..

विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : social media
दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी कलर्स चैनल ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लेकर वोटिंग जारी की है। सबसे पहले आपको बता दें कि फाइनल की जंग में सुरभि, रोमिल, श्रीसंथ, दीपिका, करणवीर और दीपक ठाकुर पहुंच चुके हैं। बीते वीकेंड का वार में सोमी खान का पत्ता साफ हो गया था। ऐसे में सोमी खान के जाने के बाद घर का माहौल और भी ज्यादा गरमा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : voot
बात करें कलर्स के इस पोल की तो बता दें कि सुरभि को छोड़ टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से कौन सबसे आगे है इसका नतीजा आ गया है। शायद आपको याद हो कि सुरभि राणा टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर पहले ही शो के फिनाले में एंट्री ले चुकी हैं। इस वोटिंग रेस में श्रीसंथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, श्रीसंथ के पीछे-पीछे भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन, सोचने वाली बात यह है कि रोमिल चौधरी को फिनाले का सबसे बड़ा दावेदार माना जाता था वह इस रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
bigg boss
बात करें टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तो बता दें कि वह श्रीसंथ और दीपक के बाद तीसरे नंबर पर आ रही हैं। वहीं, करणवीर शो में सबसे आखिरी पायदान पर खड़े हुए हैं। ऐसे में साफ दिख रहा है कि दीपिका और करणवीर के जीत के आसार कम होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
आखिर में बता दें कि, दूसरे पायदान पर मौजूद दीपक ठाकुर को लेकर इससे पहले उनके फैन्स उन्हें सपोर्ट करने सड़कों पर उतरे थे। लेकिन इस वोटिंग लिस्ट को देखने के बाद गेम एक बार फिर पलटती हुई नजर आ रही है। इसमें सबसे ज्यादा जो चोट पहुंची है वो है शो के मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें