फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर ‘मां अंजनी’ और ‘पिता केसरी’ के साथ यहां कीजिए हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ

Wed, 08 Apr 2020 03:28 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
कहत हनुमान जय श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
देवताओं में सिर्फ हनुमान ही एक ऐसे हैं जो त्रेता युग से लेकर कलियुग तक धरती पर ही हैं, ऐसा सनातन धर्म की मान्यता रही है। बुधवार को पूरा देश भगवान हनुमान का जन्म दिवस मना रहा है, हालांकि ऐसा कहा गया है कि हनुमान खुद को भगवान नहीं मानते। वह अपना आराध्य भगवान राम को मानते हैं और उनके भक्तों को भी अपना आराध्य मानते हैं। वह खुद को राम किंकर कहते हैं, किंकर अर्थात दासों का दास। 
विज्ञापन

2 of 5
कहत हनुमान जय श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं भगवान हनुमान की जयंती पूरे देश में एक साथ एक ही समय पर मनाने के लिए एंडटीवी ने बुधवार की शाम एक अनोखी तैयारी की है। हनुमान जयंती मनाने का ये अनोखा आयोजन है एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ करने का। 
विज्ञापन

3 of 5
कहत हनुमान जय श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात 9.30 बजे धारावाहिक ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ के कलाकार अपने दर्शकों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे हैं। धारावाहिक में माता अंजनी की भूमिका निभा रहीं स्नेहा वाघ कहती हैं, ‘मैं अपने दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा से करती हूं। इससे मुझे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यह मुझे पूरे दिनभर के लिये प्रेरणा और जोश से भर देता है।'

4 of 5
कहत हनुमान जय श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
स्नेहा आगे कहती हैं कि 'मैं नियमित रूप से मंदिर तो नहीं जाती, लेकिन जब भी मुझे समय मिलता है मैं हनुमान मंदिर जरूर जाती हूं। लॉकडाउन के बीच मैं अपने परिवार के साथ यह त्योहार मनाऊंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कहत हनुमान जय श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
वहीं ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ में केसरी की भूमिका निभा रहे जतिन लालवानी कहते हैं, ‘बचपन से ही मैं भगवान हनुमान की वीरता की कहानियां सुनता आ रहा हूं। मैंने यही आदत अपने बच्चों में भी डाली है। ‘हनुमान जयंती’ के अवसर पर हम घर पर फूलों की माला बनाकर, मंदिर की सफाई कर और भगवान हनुमान के भजन गाकर इस त्योहार को मनाएंगे और फिर रात में 9.30 बजे सबके साथ हनुमान चालीसा का पाठकर आनंद का अनुभव करेंगे।’

कोरोना काल में खूब नई फिल्में और सीरीज देख रहे शॉटगन, ट्विटर पर फोड़ रहे तारीफों के बम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें