फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress Bold Scene: जब टीवी की इन संस्कारी बहुओं का ओटीटी पर दिखा बोल्ड अवतार, इंटिमेट सीन्स देख छूटे पसीने

Wed, 11 Jan 2023 06:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टेलीविजन इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
टेलीविजन इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां टीवी सीरियल्स में अक्सर संस्कारी बहू-बेटियों का किरदार निभाती नजर आती हैं। वह अभिनेत्रियां टीवी शोज में अपने संस्कारी लुक वाले किरदारों के जरिए दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, जिसके बाद लोग उन अभिनेत्रियों को उसी रूप में देखना पसंद करते हैं। दर्शकों के मन में अभिनेत्रियों को लेकर बिलकुल वैसी ही छवि बन जाती है, जैसा की सीरियल में दिखाया गया होता है, लेकिन एक कलाकार के तौर पर उन अभिनेत्रियों को कई तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं। आज के दौर में ग्लैमर की दुनिया में बोल्ड सीन्स देना आम बात हो गई है। टीवी की संस्कारी बहुएं भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। टीवी इंडस्ट्री की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी संस्कारी बहुओं वाली छवि को तोड़ते हुए ओटीटी पर जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं। चलिए जानते हैं टीवी इंडस्ट्री की उन बहुओं के बारे में, जिन्होंने ओटीटी पर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दीं...
विज्ञापन

2 of 6
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
निया शर्मा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीवी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा का आता है। निया ने टीवी सीरियल्स में अपने भोले-भाले और सादगी भरे किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था। 'एक हजारों में मेरी बहना' सीरियल से अभिनेत्री निया शर्मा ने लोगों के दिल में अपनी एक अलग छवि बनाई थी, लेकिन ओटीटी पर आई सीरीज 'ट्विस्टेड' और 'जमाई 2.0' में अभिनेत्री का अलग ही रूप देखने को मिला। इस शो में निया शर्मा ने बेहद ही बोल्ड सीन्स दिए। इसके अलावा वह अक्सर असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड लुक में नजर आती हैं।

Gandhi Godse Ek Yudh: एक बार फिर पर्दे पर टकराएंगी दो विचारधारा, 'गांधी गोडसे एक युद्ध' फिल्म का ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन

3 of 6
संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया
संजीदा शेख 
इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेत्री संजीदा शेख का आता है। संजीदा टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। कई टीवी शोज के जरिए संजीदा ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। अपने दमदार अभिनय और संस्कारी किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली संजीदा का ओटीटी पर बोल्ड अवतार देख हर कोई हैरान रह गया था। टीवी की इस संस्कारी बहू ने 'तैश' और 'गहराइयां' में भर-भरकर बोल्ड सीन्स दिए थे।

Gandhi Godse Ek Yudh Trailer: सनी देओल बरसों बाद दिखेंगे संतोषी की इस फिल्म में, ट्रेलर लॉन्च पर हुआ खुलासा

4 of 6
त्रिधा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
त्रिधा चौधरी
टीवी पर संस्कारी अवतार से दिल जीतने वाली त्रिधा चौधरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। त्रिधा टीवी शो 'दहलीज' में बेहद संस्कारी किरदार में नजर आई थीं, संस्कारी बहु के तौर पर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई, लेकिन ओटीटी पर अपने बोल्ड अवतार से हंगामा मचा दिया। एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'आश्रम' में अपने बोल्ड अंदाज के लिए त्रिधा ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल के साथ त्रिधा ने कई बोल्ड सीन्स दिए, जिसे देखने के बाद सभी दर्शकों के होश उड़ गए।

Farzi: फर्जी का 'फर्जी' ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख मजा न आ जाए तो कहना
विज्ञापन

5 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता तिवारी 
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने मशहूर धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में अपने संस्कारी अवतार से लोगों के दिल में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 'परवरिश' जैसे पारिवारिक शो के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरीं। श्वेता तिवारी ने भी ओटीटी पर अपना बोल्ड अवतार दिखाया। श्वेता ने ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'हम तुम एंड देम' में कई इंटीमेट सीन्स दिए, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था।

खूबसूरती में बेटी को टक्कर देती हैं उर्फी जावेद की मां
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान 
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हिना खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। मशहूर पारिवारिक शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हिना खान ने इस शो में एक संस्कारी बेटी और बहू दोनों का किरदार निभाया था, लेकिन ओटीटी पर आई उनकी फिल्म और वेब सीरीज 'हैक्ड' और 'डैमेज्ड 2' में उन्होंने अपनी संस्कारी छवि के विपरीत प्रदर्शन दिया। ओटीटी पर अभिनेत्री का बेहद ही बोल्ड अंदाज देखने को मिला था।

Bigg Boss 16: शो के सेट पर अपने पापा से भिड़ीं निमृत कौर, रोते हुए लगाया आरोप, बोलीं- आप हमेशा मुझे नीचा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें