फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa: टीआरपी में नंबर वन पर रहने के बावजूद ‘अनुपमा’ से क्यों दूरी बना रहे हैं ये सितारे? पढ़िए हमारी रिपोर्ट

Sat, 18 Jun 2022 01:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
निधि शाह, अनेरी वजानी - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट में हर हफ्ते टॉप तीन में बने रहने वाले शो 'अनुपमा' को लोग काफी पसंद करते हैं। शो में मेकर्स दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर हफ्ते नए ट्विस्ट लेकर आते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि छोटी अनुपमा कहकर बुलाई जाने वाली निधि शाह जल्द ही शो को अलविदा कहने वाली हैं। ऐसे में फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'अनुपमा' का हिस्सा बने और अब इससे दूर हो चुके हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 4
अनघा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
अनघा भोसले
नंदिनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले ने शो में चल रही अपने ऑनस्क्रीन ट्रैक को समाप्त कर इसे अलविदा कह दिया। इसके बाद उन्होंने बताया था कि वह अब टीवी इंडस्ट्री से ही दूर जा रही हैं। उनका कहना था कि वह अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अनेरी वजानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनेरी वजानी
'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया की बहन का किरदार निभाने वाली अनेरी वजानी भी शो छोड़ चुकी हैं। इस समय वह 'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है। जल्द ही शो टीवी पर आने वाला है।
विज्ञापन

4 of 4
निधि शाह - फोटो : सोशल मीडिया
निधि शाह
निधि शाह शो में किंजल का किरदार निभाती हैं। खबरों के अनुसार मेकर्स ने उनके ट्रैक को खत्म करने के लिए एक एक्सीडेंट प्लान किया है, जिसमें बच्चे या मां में से किसी एक को ही बचाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि निधि शाह को मोहसिन खान के साथ एक नया शो मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें