फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Stars: जनता के निशाने पर आए ये टीवी सितारे, धमकियों की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 17 Jun 2022 06:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : social media
स्टार प्लस छोटे पर्दे का एक बहुत बड़ा नाम है, जो पिछले काफी समय से हमारा मनोरंजन करता आ रहा है। इसके किसी भी सीरियल के एक्टर-एक्ट्रेस के किरदार को बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन सीरियल में विलेन का किरदार निभाने वालों को उतनी ही ज्यादा नफरत झेलनी पड़ती है। यह जानने के बाद भी कि सीरियल की कहानी पूरी तरह से फिक्शनल होती है और ये किरदार भी उसी कहानी का हिस्सा हैं, दर्शक शो में नेगेटिव रोल करने वाले अभिनेता से नफरत करने लगते हैं। आज कल के समय में चैनल पर प्रसारित होने वाले इन्ही सीरियल्स के कई सितारे ऐसे हैं, जो नेगेटिव रोल निभाने की वजह से दर्शकों के निशाने पर आ गए हैं। उन्हें न केवल लोगों ने जमकर ट्रोल किया है, बल्कि धमकी भरे मैसेज भी दिए गए हैं। तो आइए बताते हैं कि कौन से कलाकारों को दर्शकों का ऐसा बर्ताव झेलना पड़ा है...
विज्ञापन

2 of 7
सुधांशु पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
सुधांशु पांडे (अनुपमा)  
टीआरपी लिस्ट में शुरुआत से टॉप पर रहे 'अनुपमा' को लोगों का बहुत प्यार मिला है। इसके हर किरदार के लिए दर्शकों के दिल में बहुत खास जगह है लेकिन अनुज की एंट्री से पहले इसके लीड अभिनेता सुधांशु पांडे को भी नफरत का शिकार होना पड़ा। एक्टर ने बताया था कि 'वनराज' बनने के बाद लोगों ने उन्हें नफरत भरे मैसेज और मेल करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता था। सुधांशु पांडे ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'यह परेशान करने वाली बात है, लेकिन अगर ट्रोलिंग नहीं होगी तो मुझे लगेगा कि मैं अपने किरदार को सही ढंग से नहीं निभा रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 7
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या शर्मा (गुम है किसी के प्यार में)  
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सीरियल में उनके किरदार के कारण दर्शकों ने नील भट्ट और उनकी रियल लाइफ शादी को भी जमकर ट्रोल किया था। नेटिजन्स अक्सर ट्विटर पर भी एक्ट्रेस को ट्रोल करते रहते हैं। इस बात का खुलासा खुद ऐश्वर्या शर्मा ने स्टार प्लस के ही रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में किया था।

4 of 7
सिमरन बुधरूप - फोटो : सोशल मीडिया
सिमरन बुधरूप (पंड्या स्टोर) 
'पंड्या स्टोर' की ऋशिता यानी सिमरन बुधरूप भी सीरियल में अपने किरदार के कारण हाल ही में दर्शकों के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में उनके कैरेक्टर से परेशान होकर लोगों ने उन्हें रेप तक की धमकी दी थी। इस मामले को लेकर सिमरन ने पुलिस से भी शिकायत की। यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि सीरियल में किरदारों की वजह से एक अभिनेत्री को इस तरह की धमकी भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
करिश्मा सावंत - फोटो : social media
करिश्मा सावंत (ये रिश्ता क्या कहलाता है)  
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आरोही का किरदार निभाना करिश्मा सावंत को भारी पड़ चुका है। वह भी अपने किरदार के कारण लोगों की नफरत झेल चुकी हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'कई बार लोग भूल जाते हैं कि आरोही और करिश्मा के बीच एक लाइन है और मैं असल जिंदगी में अपने किरदार से बिल्कुल अलग हूं।' 
विज्ञापन

6 of 7
अकांक्षा जुनेजा - फोटो : social media
आकांक्षा जुनेजा (साथ निभाना साथिया 2)  
गोपी बहू के किरदार के कारण सुर्खियों में रहने वाले सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के दुसरे सीजन 'साथ निभाना साथिया 2' की कनक भाभी यानी आकांक्षा जुनेजा भी दर्शकों के निशाने पर रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था, 'मैं नेगेटिव कमेंट्स से परेशान हो चुकी हूं। कई बार यह चीजें हमें डराती भी हैं। दर्शकों को यह समझने की जरूरत है कि मैं ऑनस्क्रीन सिर्फ किरदार निभा रही हूं और मैं असल जिंदगी में इससे बिल्कुल अलग हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मयूरी देशमुख - फोटो : social media
मयूरी देशमुख (इमली) 
'इमली' की मालिनी यानी मयूरी देशमुख भी नफरत का शिकार हो चुकी हैं। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था,'मैं मानती हूं कि लोग किरदारों को सीरियस ले लेते हैं। लेकिन, जब किसी के साथ गलत होता है तो लोग उसे गाली देने लगते हैं। मैं नकारात्मकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें