टीवी शो 'इश्कबाज' से मशहूर हुई मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल की सगाई टूटने की खबर है। दोनों ने ढाई साल पहले सगाई की थी। इतना ही नहीं दोनों पिछले 6 साल से रिलेशन में थे। मानसी ने कभी इस रिश्ते को छुपाया भी नहीं और दोनों एक साथ तमाम कार्यक्रमों में भी किसी जोड़े की तरह ही दिखते रहे। लेकिन, अब हालात पहले जैसे नहीं रहे।