फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फेमस टीवी स्टार की टूटी सगाई, 6 साल के रिश्ते के बाद बोलीं- 'अब फीलिंग नहीं रही'

Thu, 16 May 2019 01:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल
टीवी शो 'इश्कबाज' से मशहूर हुई मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल की सगाई टूटने की खबर है। दोनों ने ढाई साल पहले सगाई की थी। इतना ही नहीं दोनों पिछले 6 साल से रिलेशन में थे। मानसी ने कभी इस रिश्ते को छुपाया भी नहीं और दोनों एक साथ तमाम कार्यक्रमों में भी किसी जोड़े की तरह ही दिखते रहे। लेकिन, अब हालात पहले जैसे नहीं रहे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल
हालांकि सगाई टूटने के पीछे लड़ाई झगड़े जैसी वजह सामने नहीं आई है लेकिन मानसी इस बारे में कहती हैं, 'हां, हम अलग हो चुके हैं। कभी-कभी कुछ चीजों का मतलब नहीं होता है और हमने ये स्वीकार कर लिया है कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 5
मानसी श्रीवास्तव
मानसी ने आगे कहा- 'हमारे पास एक-दूसरे के लिए कोई फीलिंग नहीं हैं। मोहित और मैंने एक दूसरे के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोला है और न ही कभी करना चाहेंगे। मुझे सार्वजनिक रूप से अपने निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं है।'
 

4 of 5
मानसी श्रीवास्तव
बात करें मानसी की तो वो कई सारे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वो टीवी शो 'दिव्य-दृष्टि' में भी एक अहम किरदार में नजर आ रही है। जबकि इससे पहले वो इश्कबाज के अलावा, क्राइम पेट्रोल में भी नजर आ चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहित अबरोल
वहीं मोहित 'पोरस' में काम कर चुके हैं। मोहित बालिका बधू, मेरी आशिकी तुमसे है और तन्हाइयां जैसे शो में दिख चुके हैं। दोनों ने सोशल माडिया से भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें