किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और कौन सा टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। इस हफ्ते फिर से रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमां को पहला स्थान मिला है। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं।
अनुपमा
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर अनुपमा एक बार फिर इस लिस्ट में टॉप पर है। अनुपमा के जीवन में गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया की एंट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इन दिनों शो में अनुज-अनुपमा और वनराज के बीच होता टकराव सीरियल को काफी दिलचस्प बना रहा है।