ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 23वें हफ्ते की टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी कर ही है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि इस हफ्ते कौन से धारावाहिक ने दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन किया है और किस सीरियल की रेटिंग कम हुई है। नई टीआरपी लिस्ट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। हालांकि, बीते कई हफ्तों बाद 'अनुपमां' की टीआरपी रेटिंग में सुधार हुआ है। बीते हफ्ते की तरह ही इस बार भी ज्यादातर दर्शकों ने पुराने पसंदीदा धारावाहिकों को ही लिस्ट में खास जगह मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। इसके साथ ही बताएंगे आपको कि किस धारावाहिक में क्या चल रहा है मजेदार।
अनुपमां
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की इस हफ्ते की टीआरपी में सुधार आया है इसके साथ ही इस शो ने गुम है किसी के प्यार में और इमली को पीछे छोड़ दिया है। टीआरपी लिस्ट में अनुपमा को पहला स्थान मिला है। अब जल्द ही एक नया ट्विस्ट नजर आने वाला है।जहां धीरे-धीरे काव्या के प्यार का बुखार वनराज के सिर से उतरता नजर आ रहा है, वहीं अब बीमारी को मात देकर अनुपमां भी अपने परिवार के साथ नई जिंदगी शुरू कर रही है।काव्या और वनराज इस खाने को लेकर भी परेशान हो रहे हैं। इसलिए काव्या ने अब फुल टाइम मेड रखने का फैसला लिया है।