21वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने हाल ही में टीआरपी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के जरिए मालूम पड़ता है कि इस हफ्ते कौन से धारावाहिक ने दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन किया है और किस सीरियल की रेटिंग कम हुई है। नई टीआरपी लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस बार लंबे समय तक टॉप पर रहे अनुपमां सीरियल को एक बार फिर झटका लगा है। इसके साथ ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। बीते हफ्ते की तरह ही इस बार भी ज्यादातर दर्शकों ने पुराने पसंदीदा धारावाहिकों को ही लिस्ट में खास जगह मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने जबरदस्त वापसी की है। शो में इन दिनों एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। यह शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इन दिनों चल रहे एपिसोड में दिखाया जाता है कि सीरत एक बॉक्सिंग मैच खेलने जाती है जिसे रणवीर के पिता नरेन्द्र ने सेट किया है। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे यकीन था कि सीरत का प्रतिद्वंद्वी उसे बुरी तरह घायल कर देगा, लेकिन होता सब इसके विपरीत ही है। सीरत मैच हारते-हारते जीत जाती हैं। वास्तव में वह नेशनल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।