फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन 5 की हुई TRP लिस्ट में एंट्री और रामायण का कायम है दबदबा, यहां देखें BARC रिपोर्ट

Fri, 21 Aug 2020 06:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नागिन 5, रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
हर हफ्ते दर्शकों को अपने पसंदीदा शो की टीआरपी लिस्ट का इंतजार होता है। सभी जानना चाहते हैं कि उनके पसंदीद शो इस लिस्ट में हैं या नहीं और यदि हैं तो किस नंबर पर है। ऐसे में बार्क ने अपने 32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें एकता कपूर के धारावाहिक नागिन 5 ने अपनी जगह एक ही हफ्ते में बना ली है। देखिए इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौनसे धारावाहिक शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
रामायण
टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर इस बार दंगल पर आने वाली रामायण को जगह मिली है। साल 2008 में आई इस रामायण में देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था। ये धारावाहिक दर्शकों की पसंद कई हफ्तों से बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
कुंडली भाग्य
कुंडली भाग्य
लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीरियल 'कुंडली भाग्य' है। 'कुंडली भाग्य' लंबे समय तक टॉप पोजीशन पर रहा है। सीरियल में इस वक्त कई चौका देने वाले ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस वजह से दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 6
Mahima Shani Dev Ki - फोटो : twitter
महिमा शनिदेव की
BARC की रेटिंग में तीसरे नंबर पर एक बार फिर से महिमा शनि देव की है। इसमें दया शंकर पांडे ने शनि भगवान का किरदार निभाया है। 'महिमा शनि देव की' को सागर आर्ट्स ने बनाया था।लॉकडाउन के दौरान इसे टीवी पर दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। इस शो को भी दंगल पर प्रसारित किया जाता है।

विज्ञापन

5 of 6
Shri Krishna - फोटो : file photo
श्री कृष्ण
BARC की 32वें हफ्ते की रिपोर्ट में पौराणिक धारावाहिक श्रीकृष्ण इस हफ्ते चौथे नंबर पर बना हुआ है। दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा श्री कृष्ण पिछले कई हफ्तों से पहले नंबर पर बना हुआ था। यह सीरियल रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्री कृष्ण और विष्णु की भूमिका निभाई थी। युवा श्री कृष्ण का रोल स्वप्निल जोशी ने निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नागिन 5 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नागिन भाग्य का जहरीला खेल
एकता कपूर के धारावाहिक नागिन-5 ने अपने टेलिकास्ट के साथ ही टीआरपी की लिस्ट में अपनी धमाकेदार एंट्री कर ली है। नागिन के अब तक के सभी सीजन को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। तो वहीं इसके पांचवे सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस सीजन में अभिनेत्री हिना खान मुख्य किरदार में हैं। धारावाहिक को मिले दर्शकों के अथाह प्रोम को लेकर हिना ने भई अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
 

यहां देखें पूरी टीआरपी लिस्ट:

  • रामायण
  • कुंडली भाग्य
  • महिमा शनिदेव की
  • श्रीकृष्ण
  • नागिन: भाग्य का जहरीला खेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें