फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, लोगों की लगातार शिकायतें बनीं कारण

Fri, 21 Aug 2020 01:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ भड़काऊ सामग्री के चलते निलंबित कर दिया गया है। और, उनके अकाउंट को बंद करवाने में हाथ रहा है लेखक पुनीत शर्मा का। पुनीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें संलग्न किए फोटो में नजर आ रहा है कि उन्होंने हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ एक गुमनाम शिकायत की थी। जिस पर एक्शन लेते हुए इंस्टाग्राम ने हिंदुस्तानी भाऊ का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास सोशल मीडिया पर तो पहले से ही मशहूर हैं लेकिन वह और भी ज्यादा मशहूर हो गए टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के प्रतियोगी बनकर। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देश और दुनिया में चल रही घटनाओं पर अलग-अलग वीडियो बनाकर अपनी राय साझा करते रहते हैं। उनकी ही साझा किए गए एक वीडियो पर पुनीत शर्मा ने गुमनाम रूप से शिकायत की और इंस्टाग्राम में विकास का अकाउंट सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
पुनीत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर की जानकारी देते हुए पुनीत ने अपने फेसबुक पर लिखा, 'कल और आएंगे नगमों की खिलती कलियां चुनने वाले, मुझसे बेहतर कहने वाले तुमसे बेहतर सुनने वाले।' इंस्टाग्राम ने विकास का अकाउंट सस्पेंड करने का कारण भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बताया है।

4 of 5
Hindustani Bhau - फोटो : twitter
कंपनी के हिसाब से यह उनके प्लेटफॉर्म के नियम और कानूनों के खिलाफ है। विकास संजय दत्त के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। लेकिन, कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक वीडियो साझा करके संजय दत्त के कैंसर की खबर को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hindustani Bhau Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
विकास का कहना था कि संजय दत्त को देश में बहुत से लोग प्यार करते हैं। उसी का फायदा उनकी फिल्म 'सड़क 2' के निर्माता और उनके कलाकार उठाना चाहते हैं। इस वजह से उनके कैंसर की खबर को फैलाया जा रहा है ताकि लोगों की तरफ से फिल्म को सहानुभूति मिल सके। विकास की इस बात पर काम्या पंजाबी, कुणाल कामरा जैसे कई लोगों ने मुंबई पुलिस से विकास पर कार्रवाई करने की मांग की। कुछ लोगों ने तो उन्हें गिरफ्तार करने तक की बात कह दी।

पढ़ें: आलिया और आदित्य की केमिस्ट्री का दिखा असर, म्यूजिक एप्स पर ट्रेंड कर रहे ‘सड़क 2’ के गाने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें