बॉलीवुड की तरह टीवी जगत के सितारे भी मोटी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं। देखा जाए तो टीवी रियलिटी शो में आने वाले स्टार्स फिल्म एक्टर्स से भी ज्यादा फीस वसूल लेते हैं। ऐसे में टीवी और फिल्म जगत में फीस का ये फासला कुछ ज्यादा नहीं रह गया है। टीवी स्टार्स की भी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं। ऐसे में बात करेंगे उन मशहूर टीवी कलाकारों की जो सबसे ज्यादा फीस लेते हैं...
विज्ञापन
2 of 11
साक्षी तंवर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्ट्रेस- साक्षी तंवर
साक्षी तंवर तमाम टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दंगल फेम एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए लगभग 1.25 लाख रुपये लेती हैं।
विज्ञापन
3 of 11
मनीष पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर- मनीष पॉल
तमाम रियलिटी शोज में काम कर चुके एक्टर-कम-होस्ट मनीष पॉल एक एपिसोड के लिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये तक लेते हैं।
4 of 11
राम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर- राम कपूर
बड़े अच्छे लगते हैं, कसम से, करले तू भी मोहब्बत जैसे शोज और तमाम में काम कर चुके राम कपूर एक दिन के लिए कम से कम 1.25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
शिवाजी साटम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर- शिवाजी साटम
सीआईडी फेम अभिनेता भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं। शिवाजी अका एसीपी एक एपिसोड के लिए लगभग एक लाख रुपये तक फीस लेते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
हिना खान
- फोटो : Insatagram- @realhinakhan
एक्ट्रेस- हिना खान
अपने करियर की शुरुआती दिनों में हिना किसी प्रोजेक्ट के लिए 80 हजार से 1 लाख रुपये तक लिया करती थीं। लेकिन आज वह किसी भी एपिसोड के लिए कम से कम 2 लाख रुपये तक लेती हैं।
विज्ञापन
7 of 11
सुनील ग्रोवर
- फोटो : Instagram
एक्टर- सुनील ग्रोवर
कॉमेडियन से अभिनेता तक का सफर तय करने वाले सुनील ग्रोवर लंबे वक्त तक द कपिल शर्मा शो के साथ जुड़े रहे थे। कई फिल्मों और रियलिटी शोज में काम कर चुके सुनील एक दिन के लगभग 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
8 of 11
मोहित रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर- मोहित रैना
देवों के देव महादेव धारावाहिक के महादेव से घर-घर में मशहूर अभिनेता मोहित रैना भी फीस के मामले में किसी से कम नहीं। वो लगभग किसी भी शो के एक एपिसोड के लिए एक लाख रुपये तक फीस लेते हैं।
9 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस- दिव्यांका त्रिपाठी
बनूं मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें फेम अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं दिव्यांका एक दिन के एपिसोड के लिए तकरीबन 1.5 लाख रुपये तक लेती हैं।
10 of 11
रोनित रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर- रोनित रॉय
कई फिल्मों और टीवी शोज के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता लगभग एक दिन के लिए 1.25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
एक्टर- कपिल शर्मा
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग के तो चर्चे दुनियाभर में हैं। वहीं उनकी फीस जानकर भी आपके पैरों तले जमीन खिसक सकती है। वह द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के लिए 60 से 80 लाख रुपये चार्ज करते हैं।