फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: कैंसर से जूझ रहे नट्टू काका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, बीमारी के कारण हो गई ऐसी हालत

Tue, 24 Aug 2021 02:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
घनश्याम नायक (नट्टू काका) - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का रोल निभाने वाले घनश्याम नायक इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल, नट्टू काका कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। एक्टर को अप्रैल महीने में अपनी इस बीमारी का पता चला था। लेकिन बावजूद इसके वह लगातार शूटिंग करते रहे थे। 77 साल के नट्टू काका का कुछ महीने पहले ही ऑपरेशन हुआ था। इसी बीच घनश्याम नायक की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख लोग हैरान हैं। 

 वायरल फोटो में कमजोर नजर आए नट्टू काका

नट्टू काका की यह फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल फोटो में एक्टर काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। फोटो में घनश्याम नायक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और हाथ पीछे किए खड़े दिखाई रहे हैं। इतना ही नहीं उनका चेहरा एक ओर सूजा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन इन सब के बाद भी उन्होंने मुस्कुराते हुए तस्वीर क्लिक कराई है।

विज्ञापन

2 of 6
घनश्याम नायक (नट्टू काका) - फोटो : सोशल मीडिया

अप्रैल में पता चली कैंसर की खबर

जून में एक न्यूज वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में एक्टर के बेटे विकास ने बताया था कि पांच महीने पहले घनश्याम नायक के गले में कुछ स्पॉटस दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने आगे का इलाज शुरू कराने का फैसला किया। विकास ने बताया कि अप्रैल महीने में गले की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग कराई गई थी, जिसके बाद हमें इस बीमारी का पता चला। उन्हें इन स्पॉट्स की वजह से कोई तकलीफ नहीं थी।

विज्ञापन

3 of 6
घनश्याम नायक (नट्टू काका) - फोटो : सोशल मीडिया

कीमोथेरेपी सेशन्स ले रहे घनश्याम नायक

गंभीर बीमारी की चपेट में आने के बाद नट्टू काका यानी घनश्याम नायक का परिवार कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। इसलिए परिवार ने तुरंत उनके कीमोथेरेपी सेशन्स शुरू किए। इलाज भी वही डॉक्टर कर रहे हैं, जिन्होंने शुरुआती दौर में उन्हें डाइगनॉस किया था। फिलहाल, घनश्याम नायक का कीमो सेशन चल रहा है और रेगुलर बेसिस पर स्कैनिंग भी की जा रही है। उम्मीद है कि गले में दिखाई दे रहे स्पॉट्स जल्द ही खत्म हो जाएंगे।

4 of 6
घनश्याम नायक (नट्टू काका) - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी हुआ था गले का ऑपरेशन

इससे पहले भी घनश्याम नायक गले में परेशानी के चलते अपना ऑपरेशन करा चुके हैं। पिछले साल एक्टर के गले का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें 8 गांठें निकाली थीं। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन 77 साल की उम्र में नट्टू काका काफी स्ट्रॉग हैं। वह इस मुश्किल दौर में भी गुजरात के दमन में शो की शूटिंग कर रहे थे।

विज्ञापन

5 of 6
नट्टू काका- जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया

कई सालों में लोगों का मनोरंजन कर रहे नट्टू काका

जीवन में इतनी परेशानियों के बाद भी नट्टू काका जिंदादिल इंसान हैं। इस उम्र में भी वह काम के प्रति डेडिकेटेड हैं और अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं। वह सालों से लोगों का अपनी एक्टिंग से दिल जीत रहे हैं। वहीं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बात करें तो यह शो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। शो की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण इसके कलाकार भी हैं। हर एक कलाकार का अपना एक अलग अंदाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुनमुन दत्ता (बबीता जी) - फोटो : सोशल मीडिया

शो में वापसी करेंगी बबीता जी

वहीं, अब इस शो में दर्शकों को एक बार फिर बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता दिखाई देंगी। मुनमुन जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। दरअसल, शो के मेकर्स जातिवादी कमेंट करने के बाद से ही टीवी एक्ट्रेस से नाराज चल रहे थे। हालांकि, अब लगता है कि दोनों को बीच सुलह हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। वह इस हफ्ते से शो में दिखाई देने लगेंगी। खबरों के मुताबिक शो के निर्माता असित मोदी उनकी जातिवादी कमेंट से नाराज थे। निर्माता चाहते थे कि मुनमुन इसके लिए वीडियो जारी कर माफी मांगे। हालांकि, इस मामले में मुनमुन ट्विटर पर पहले ही माफी मांग चुकी थीं, लेकिन उनके लिए ये काफी नहीं था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें