टीवी सीरियल्स और उनके कलाकार घर-घर में मशहूर होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे सीरियल होते हैं जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखते हैं। ऐसे में लोगों को टीवी के कुछ कलाकारों से सीरियल में उनके किरदार से बेहद लगाव हो जाता है और वह उसे अपना काम निपटाकर सीरियल देखने बैठ जाते हैं। कुल मिलाकर छोटे परदे के चेहरे की भी लोकप्रियता फिल्मी सितारों से कम नहीं होती। ऐसे में इस अटैचमेंट का असर यह होता है कि दर्शकों का चहेता कलाकार उनकी जिंदगी में एक पसंदीदा इंसान बन जाता है, लेकिन तब बड़ा दुख होता है जब कुछ स्टार्स शो को या तो बीच में ही छोड़ देते हैं या फिर जब वे दुनिया से ही चले जाते हैं।
ऐसा ही कुछ बेहद लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता के उल्टा चश्मा के डॉ. हाथी के साथ हुआ। कवि कुमार आजाद उर्फ डॉक्टर हंसराज हाथी की साल 2018 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उन्हें गुजरे तीन साल हो गए हैं लेकिन आज भी दर्शक उनके किरदार से बेहद प्यार करते हैं और आज भी वह सभी के दिलों में जिंदा हैं।