फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, शो का यह अहम किरदार कोरोना संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 02:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन क्लब - फोटो : Social Media

देश- दुनिया में एक बार फिर कोरोना तेजी से अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। बीते दिन भी देश में डेढ़ लाख ज्यादा केस सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते प्रकोप का असर अब मनोरंजन जगत पर भी तेजी से होता दिख रहा है। बीते दिनों मनोरंजन जगत के कई कलाकार इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अब मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कुछ कलाकार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शो में अहम किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया उर्फ बाघा कोरोना पॉजिटिव आए है। 

इस बारे में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सारी सावधानियां बरतने के बावजूद मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। बीते 2-3 दिनों में जो भी लोग मेरे सम्पर्क में आए हैं, वह अपना टेस्ट जरूर कराएं। आप सभी अपना ख्याल रखें। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, कृपया बिना काम के बाहर ना जाएं।

विज्ञापन

2 of 5
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram

इस समय शो में जेठालाल के अलावा बाकी सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। शो की लंबी चौड़ी स्टार कास्ट  में से किसी एक का संक्रमित होने सबके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। शो की बात करें तो फिलहाल सीरियल में एक हॉरर सीक्वेंस चल रहा है। अंजलि तारक मेहता के बार-बार करेला खिलाने से तारक मेहता का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। इस वजह से वह अजीबो- गरीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram
यह शो लगातार दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है। शो के अलावा इसके किरदार अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में शो में जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में थे। वहीं, शो का मशहूर किरदार दयाबेन यानी दिशा वकानी भी इन दिनों अुपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

4 of 5
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले बॉलीवुड के मशहूर के गायक अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कॉयल रॉय भी कोरोना के शिकार हो गए थे। इस बारे में अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। गायक ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि, "मेरा और मेरी पत्नी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं और होम क्वारैंटाइन हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर अब मनोरंजन जगत पर भी देखने को मिल रहा है। बीते दिनों मनोरंजन जगत से जुड़े लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इससे पहले टीवी सीरियल पंड्या स्टोर के चार कलाकार कोरोना से संक्रमित हो गए। संगीतकार विशाल ददलानी, कुब्रा सैत, प्रियदर्शन, महेश बाबू, लक्ष्मी मांचू, स्वरा भास्कर, मिथिला पालकर सहित कई ऐसे कलाकार हैं जो बीते एक हफ्ते में कोरोना की चपेट में आए हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें