उमर रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस समय उमर रियाज का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में, उमर को सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल उमर रियाज ने बिग बॉस 13 के दौरान अपने भाई असीम रियाज के समर्थन में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि "उन्होंने असीम रियाज को धक्का दिया। चलो इसे शुरू करते हैं। बिग बॉस इस तरह के व्यवहार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित नहीं कर सकते। बार-बार सिड ने आसिम को धक्का दिया। हम आसिम के लिए न्याय चाहते हैं! #JusticeForAsim,। उमर के इसी पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सिद्धार्थ के फैन ने लिखा, "बाहर बैठ कर लिखना और बोलना आसान होता है..अंदर आकर पता चला ना"...बैकग्राउंड में ऑडियो चल रहा है!" इसी तरह से सिद्धार्थ शुक्ला के एक और फैन ने लिखा, "दिस इज कर्मा"