जेनिफर विंगेट
- फोटो : insta
जेनिफर विंगेट
टीवी की दुनिया की दूसरी 'नेशनल क्रश' मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट को माना जाता है। उनका स्टारडम कुछ ऐसा है कि वह जब भी किसी सीरियल में काम करती हैं, तो वह शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता है। जेनिफर अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप डिमांडिंग फीमेल एक्ट्रेस बन गई हैं। लोग जेनिफर की हर अदा के कायल रहते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने 'कसौटी जिन्दगी की', 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद', 'बेपनाह', 'बेहद 2' जैसे सीरियल्स में काम कर अपनी पहचान बनाई है।