फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WEEK 24: टीआरपी की दौड़ में एक बार फिर 'अनुपमा' का रुतबा बरकरार, टॉप 5 में इस विवादित शो का शानदार कमबैक

Thu, 22 Jun 2023 04:12 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हर हफ्ते नई-नई फिल्मों की रिलीज के बीच ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने हर बार की तरह 23वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लास का शो 'अनुपमा' बाजी मारते हुए पहले स्थान पर रहा है। वहीं, इमली ने भी टॉप 5 में फिर से वापसी कर ली है। तो बिना देर किए चलिए बताते हैं कौन से सीरियल्स इस बार टॉप 10 में जगह बनाने के लिए तैयार हैं...

विज्ञापन

2 of 7
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
रंजन शाही का शो 'अनुपमा' दर्शकों को बीच काफी पॉपुलर हो गया है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी बाकी के टीवी सीरियल यह भारी पड़ा है। हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' पहले स्थान पर है। शो में दर्शकों को रुपाली गांगुली की अदाकारी काफी पसंद आ रही है। ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। पिछले साल से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इंप्रेशंस भी वहीं बने हुए हैं, जहां पिछले हफ्ते थे। हालांकि, शो को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी इस शो के लिए फैंस का प्यार कम नहीं हो रहा है। इस हफ्ते शो को 2.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन

3 of 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई सालों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले हफ्ते से टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' को पीछे छोड़ते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है ने लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। इस हफ्ते शो 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
 

4 of 7
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
वहीं, स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' तीसरे नंबर पर जा खिसका है। बता दें कि शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर था, लेकिन यह सप्ताह शो के लिए कुछ खास नहीं रहा है। दर्शकों को नील भट्ट, आयशा सिंह मुख्य किरदार में हैं। वहीं, ऐश्वर्या शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी दिन-ब-दिन और घुमावदार होती जा रही है। इस हफ्ते शो 2.0 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें
इस हफ्ते के टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखा जा रहा है। कई सप्ताह से टीवी का पॉपुलर शो 'ये है चाहतें', जहां टॉप 5 की लिस्ट से बाहर चल रहा था। वहीं, शो ने इस बार जबर्दस्त वापसी की है। पंड्या स्टोर जैसे सुपरहिट शो को पीछे छोड़ते हुए ये है चाहतें चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इस हफ्ते शो को 1.9 इम्प्रेशंस मिले हैं। दर्शको को यह शो काफी पसंद आ रहा है, जिसकी वहज से 'ये है चाहतें' टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो गया है।
विज्ञापन

6 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
इस हफ्ते के टीआरपी लिस्ट में जबर्दस्त मोड़ आया है। जी हां, लंबे समय से विवादों में फंसे टीवी के इस पॉपुलर कॉमेडी शो ने शानदार वापसी की है। दरअसल, आसित मोदी द्वारा निर्मित 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। शो को इस सप्ताह 1.8 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज:
   सीरियल का नाम     व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6  इमली  1.7
7  फाल्तू  1.7
8   पंड्या स्टोर      1.6
9  भाग्य लक्ष्मी  1.6
10   कुंडली भाग्य      1.6

यह भी पढ़ें- Bawal: पेरिस में मचेगा 'बवाल', एफिल टावर पर प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी वरुण-जान्हवी स्टारर मूवी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें