कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों का अपनी कॉमेडी से मनोरंजन कर रहे हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के दो सीजन का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। कपिल और उनकी पलटन ने भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी कॉमेडी से इन सभी कलाकारों ने दर्शकों को इतना हंसाया कि लोगों की आंखों से खुशी के आंसू तक निकल गए। इस बात की घोषणा कुछ दिनों पहले ही हुई जब शो की स्टारकास्ट ने सेट से एक सेल्फी साझा की। तस्वीरों को साझा करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'पुराने चेहरों के साथ नई शुरुआत।' तस्वीरों में कपिल शर्मा के साथ कीकू शारदा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और सुदेश लहरी नजर आ रहे हैं।
लेकिन शो की वापसी में टीवी अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती को जगह नहीं मिली है। कपिल शर्मा द्वारा जारी इन तस्वीरों को देखकर सुमोना ने इशारों-इशारों में सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर किया है। अभिनेत्री ने चारलोट फ्रीमैन की किताब एव्रीथिंग यू वील एवर नीड (Everything You'll Ever Need) का एक कोट साझा किया है।