फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो: कीकू शारदा ने उड़ाया अभिनेत्री कंगना कणौत का मजाक, कहा- कंगना ने तो बहुत…

Sat, 23 Oct 2021 06:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कीकू शारदा, कंगना कणौत - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन शुरू होते ही दर्शकों को खूब हंसा रहा है। शो में सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आती है। शो में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी गेस्ट इसे और मनोरंजक बना देते हैं। इसी क्रम में शो के आने वाले एपिसोड में बतौर मेहमान शो में नजर आएंगे बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम, शान और हरिहरन। हाल ही में इस एपिसोड का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तीनों कलाकार काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

सोनी चैनल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। शो से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में कॉमेडियन कीकू शारदा वकील का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह इस दौरान मजाक- मजाक में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का मजाक उड़ाते भी दिखाई दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
कीकू शारदा, कंगना कणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में वकील बने कीकू शारदा गायक सोनू निगम से कहते हैं कि, ‘मेरा एक केस चल रहा है कोर्ट में, वहां पर एक गवाह की जरुरत है तो मुझे चूड़ियों की गवाही चाहिए आप दिला देंगे क्या ?’ कीकू के इस सवाल पर शो के होस्ट कपिल शर्मा हैरानी से पूछते हैं कि चूड़ियां कैसे गवाही देंगी?
 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा, कीकू शारदा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल के इस सवाल पर कीकू कहते हैं, ‘अरे इन्होंने ये खुद ही बोला था, बोले चूड़ियां, बोले कंगना। अब तो चूड़ियों की बारी है क्योंकि कंगना ने तो बहुत कुछ बोल लिया’। कीकू शारदा का यह जवाब सुन ना सिर्फ शो में आए  मेहमान बल्कि वहां मौजूद सभी लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं।

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शो के प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा हीलियम गैस से भरे गुब्बारे सिंगर्स को देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनकी आवाज बदल जाती है और ऐसे में उनसे गाना गाने को कहा जाता है। इसके बाद बदली आवाज में गाने को सुन सभी ठहाके मार कर हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आईं थी। दरअसल, अभिनेत्री फिल्म थालाइवी के प्रमोशन के सिलसिले में शो में पहुंची थीं। वहीं, शो के आने वाले एपिसोड के सामने आए वीडियो कपिल शो के मेहमानों के साथ काफी मस्ती करने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें