Prince Narula and Yuvika Chaudhary
- फोटो : instagram
'नच बलिए 9' के विजेता बने प्रिंस-युविका
रियलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) को प्रिंस नरूला (Prince Narula) और उनकी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने जीत लिया है। तीन नवंबर को शो का ग्रैंड फिनाले था जिसमें सिनेेेमाजगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। इन हस्तियों में जीनत अमान, आशा पारिख, कार्तिक आर्यन, अन्नया पांडे, भूमि पेडनेकर, गोविंदा, अनिल कपूर का नाम शामिल है। प्रिंस और युविका जहां एक ओर शो के विजेता रहे तो वहीं दो जोड़ियां शो की रनर अप रहीं। इन दो जोड़ियों के नाम अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी और विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली हैं। अनीता-रोहित पहले रनर अप रहे और विशाल-मधुरिमा दूसरे रनर अप रहे।