फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ससुराल सिमर का' ये एक्टर हुआ ICU में भर्ती तो गोरी मैम बनीं मां, ये हैं TV की 5 बड़ी खबरें

Wed, 23 Jan 2019 06:27 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sheena Bajaj Ashiesh Roy - फोटो : twitter
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Ashiesh Roy - फोटो : twitter
'ससुराल सिमर का' एक्टर आशीष रॉय ICU में भर्ती
टेलीविजन के मशहूर एक्टर आशीष रॉय के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबरों की मानें तो आशीष रॉय को पेरालिसिस अटैक आया है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशीष की खराब तबीयत की जानकारी विनता नंदा ने फेसबुक पर पोस्ट करके दी। आशीष रॉय कई सारे टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
saumya tandon - फोटो : instagram
भाबीजी की 'गोरी मैम' बनीं मां
सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने प्रेग्नेंसी के चलते काम से छुट्टी ले रखी थी। सौम्या टंडन के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। 34 वर्षीय सौम्या ने देर रात बेटे को जन्म दिया। उन्होंने नवंबर के पहले हफ्ते में प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यही नहीं सौम्या ने प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ कई फोटोशूट भी कराए थे। 

4 of 6
Sheena Bajaj Rohit Purohit - फोटो : Instagram
शीना बजाज-पुनीत पुरोहित ने की शादी
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शीना बजाज और एक्टर रोहित पुरोहित शादी के बंधन में बंध गए हैं। शीना बजाज 4 साल से रोहित पुरोहित को डेट कर रही थीं। शीना और रोहित की शादी जयपुर में हुई। शादी का जश्न कई दिन पहले ही शुरू हो चुका था। शादी से पहले इन दोनों की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Kapil Sharma - फोटो : twitter
TRP की रेस में कपिल शर्मा का शो बना नंबर 1
अभी कपिल के 4 एपिसोड ही टेलीकास्ट हुए हैं । इसके बावजूद इस शो ने कई सालों से हिट चल रहे डेली सोप को पीछे छोड़ दिया है। इस वीक ऑनलाइन टीआरपी में कपिल शर्मा शो को नंबर 1 की जगह मिली है। वहीं 'नागिन 3' इस बार नंबर 2 पर आ गया है। कपिल शर्मा के शो से पहले 'नागिन 3' टॉप पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा व पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
पीएम मोदी से मिले कपिल शर्मा
टीआरपी के रेस में भी कपिल शर्मा का शो नंबर एक पोजिशन पर आ गया है। सुनील ग्रोवर के बिना ही इस बार कपिल ने अपना शो संभाल लिया है। बीते शनिवार कपिल शर्मा की एक बहुत बड़ी ख्वाहिश पूरी हुई। इस ख्वाहिश के पूरा होने का इंतजार कपिल लम्बे वक्त से कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा का उद्घाटन किया। इस समारोह में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी नामी हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें