Sacred Games
कहानी को इस बार अंडरवर्ल्ड से जोड़ा जाएगा। मराठी अभिनेत्री अमृता सुभाष इस सीरिज में नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो सीजन 2 में अमृता सुभाष ,अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का साथ देती नजर आएंगी। सीरीज की कहानी में उनका अहम रोल रहने वाला है। एल्नाज नौरोजी इस बार भी जोया का रोल निभाएंगी। इससे पहले सैफ अली खान दक्षिण मुंबई में पुलिस ऑफिसर सरताज सिंह के किरदार की शूटिंग कर रहे थे। बता दें कि मराठी अभिनेत्री अमृता सुभाष दूसरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी, इससे पहले यह दोनों साल 2016 में आई फिल्म रमन राघव में नजर आए थे। इस फिल्म में अमृता ने नवाज की बहन का किरदार निभाया था।