फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: बोल्डेनस छोड़ ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं तारक मेहता की 'बबीता जी', बालों में गजरा देख फैंस हार बैठे दिल

Thu, 25 Aug 2022 07:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वह अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। दरअसल, मुनमुन अपनी बोल्डनेस की वजह से काफी फेमस हैं। वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंंस संग साझा करती रहती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसकी वजह से उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 34 वर्षीय अभिनेत्री की ओर से शेयर की गई फोटोज में वह ट्रेडिशनल ड्रेस में दिख रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन ने डार्क पर्पल और पिंक कलकर का लहंगा पहना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 4
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मेकअप के साथ उन्होंने बालों में गजरा भी कैरी किया है जो उन्हें और भी अधिक खूबसूरत बना रहा है। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट पर अब तक लगभग 4 लाख लाइक्स आ चुके हैं। फोटोज के वायरल होने के बाद अब लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, 'आप बहुत सुंदर लग रही हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैम आप बहुत खूबसूरत हैं।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार लोगों को काफी पसंंद आता है। शो से वह शुरुआती दिनों से ही जुड़ी हुई हैं। इस शो में उनका किरदार इतना फेमस है कि ज्यादातर लोग उन्हें बबीता जी के नाम से ही जानते हैं। छोटे पर्दे के अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। मुंबई एक्सप्रेस, हॉलीडे और ढिंचेक एंटरप्राइजेस जैसी फिल्मों में वह अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें