कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा-भारती नहीं आएंगे नजर
गौरतलब है कि नए सीजन में कपिल का साथ उनके कुछ पुराने साथियों ने छोड़ दिया है। इस बार इस शो में कृष्णा अभिषेक नहीं नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शो के लिए उन्होंने फीस बढ़ाने की मांगने की थी लेकिन मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं हुए। वहीं, भारती सिंह भी इस बार शो का हिस्सा नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, साथ ही वह अपने बेटे को भी समय देना चाहती हैं।