फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल बने रईस के शाहरुख खान, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

Mon, 28 Jun 2021 02:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप जोशी, शाहरुख खान फैन क्लब - फोटो : Social Media
टेलीविजन का लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 13 सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। देश से लेकर विदेशो तक में इस कॉमेडी शो का बोल बाला है। तारक मेहता के हर किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। इस शो में जेठालाल हो या दयाबेन या फिर पोपट लाल हर किरदार की खुद की एक पहचान है। इस शो की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई इसका दीवाना हैं। टीआरपी में भी ये शो हमेशा टॉप 10 में अपनी जगह कायम रखता है। इस शो से जुड़े कई दफा वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। तरह-तरह के मीम्स लोग सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इस बार शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले जेठालाल का एक मजेदार वीडियो सामने आया है।

रईस के शाहरुख खान बने जेठालाल

जेठालाल का ये वीडियो बहुत ही मजेदार है। इसे देखने के बाद आप निश्चित रूप से अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में जेठालाल शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के डायलॉग बोलते हुए नजर आए। दरअसल इंस्टाग्राम पर एक प्रशंसक ने जेठालाल का ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म रईस का ट्रेलर चल रहा है, और उसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल की वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेलर में चल रहे डायलॉग्स के साथ जेठालाल के लिपसिंक को जोड़ा गया है। ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप जोशी एंड मुनमुन दत्ता फैन क्लब - फोटो : Social Media
लैला गाने पर बबिता जी का डांस

शो में जेठालाल की पत्नी भले ही दया बनी हों, लेकिन बबिता जी की तरफ हमेशा ही जेठालाल को आकर्षित दिखाया गया। इस वीडियो में सिर्फ जेठालाल ही नहीं हैं, बल्कि दयाबेन और बबिता जैसे कई किरदारों को भी शामिल किया गया। वीडियो में दयाबेन और जेठालाल का रोमांस भी डायलॉग्स के साथ जोड़ा गया। इसके साथ ही पुलिस इंस्पेक्टर चालू पांडे के साथ भी उनकी आंख मिचौली को जोड़कर इस वीडियो में डाला गया। इस वीडियो में बबिता जी लैला हो लैला गाने पर जमकर डांस कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप जोशी फैन क्लब - फोटो : Social Media
डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

जेठालाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 2 मिनट 22 सेकंड के इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। जेठालाल के इस वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं और लाइक्स मिल रहे हैं।

4 of 5
दिशा वकानी फैन क्लब - फोटो : Social Media
दयाबेन का भी क्रॉसओवर वीडियो हो चुका है वायरल

जेठालाल की तरह ही उनकी पत्नी दया की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी का भी पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दिशा ने गोल्डन रंग की साड़ी और बैकलेस ब्लॉउज पहना था। दिशा का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आपको बता दें कि इस शो में लगातार दिशा वकानी के वापस आने की अटकलें लगाई जा रही थी। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान दिशा ने शो से ब्रेक लिया था जिसके बाद से वो शो में नजर नहीं आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दिशा ने शो में अपनी वापसी के लिए एक मोटी रकम मांगी थी जिसे देने से मेकर्स ने साफ इनकार कर दिया था। अब शो में उन्हें रिप्लेस करने की बात चल रही है, हालांकि अब तक नई दयाबेन उन्हें नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरुचरण सिंह, नेहा मेहता फैन क्लब - फोटो : Social Media
इन सितारों ने भी छोड़ा शो

दिशा के अलावा भी कई सितारें ऐसे हैं जो इस शो को अलविदा कह चुके हैं। इस लिस्ट में तारक मेहता की पत्नी अंजलि की भूमिका निभाने वाली नेहा मेहता का नाम शामिल हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से ये खबर आ रही है कि वो शो में वापसी कर सकती हैं। इसके अलावा सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह ने भी एक लंबे समय के बाद अपनी निजी कारणों के चलते शो छोड़ दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें