फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarak Mehta: बबीता जी को देख मंत्र भूले जेठालाल, तारक मेहता के फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Fri, 04 Mar 2022 12:38 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जेठा लाल भूले मंत्र, बोले- ऊं बबीताए नमः - फोटो : insta
कई सालों से प्रसारित हो रहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। इस शो का हर एक किरदार लोगों के दिमाग में बसा हुआ है, लेकिन शो में बबीता जी की तो बात ही अलग है। तारक मेहता के लीड किरदार जेठा लाल बबीता जी की खूबसूरती के कायल हैं और शो में कई बार उन्हें बबीता जी से फ्लर्ट करते हुए देखा जा सकता है। शो के एक एपिसोड का क्लिप इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बबीता जी को देखकर जेठा लाल पूजन मंत्र ही भूल जाते हैं। इस वीडियो पर फैंस एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बबीता जी, जेठा लाल - फोटो : insta-jethalal_andbabita
मंत्र भूले जेठा लाल, बोले-बबीताए नमः
तारक मेहता में जेठा लाल और बबीता जी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। इस समय शो की जो क्लिप वायरल हो रही है उसमें देखा जा सकता है कि जेठा लाल अपनी बालकनी में सुबह-सुबह जल अर्पित कर रहे होते हैं कि तभी बबीता जी बाल सुखाती हुई अपने घर की बालकनी में आ जाती हैं और जेठा लाल उन्हें देखकर मंत्र की जगह ऊं बबीताए नमः, ऊं बबीताए नमः का जाप करने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : insta
फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया-
तारक मेहता के इस वीडियो को तारक मेहता का उल्टा चश्मा नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद फैंस मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ठर्की जेठा लाल'। तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'ओ जेठा जी'। अन्य प्रशंसक भी इसी तरह से एक के बाद एक हंसी वाली इमोजी पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी - फोटो : insta
सोशल मीडिया पर है लंबी फैम फॉलोइंग-
बात अगर बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की करें तो तारक मेहता के जेठा लाल ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी हर एक तस्वीर आते ही छा जाती है। सीरियल के दर्शक तो उनके फैन है ही, सोशल मीडिया पर भी मुनमुन दत्ता की लंबी फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें