फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babhiji Ghar Par Hai: 'भाभी जी घर पर हैं' के 7 साल पूरे होने पर मनाया गया जश्न, तस्वीरों में नहीं नजर आईं 'गोरी मेम'

Thu, 03 Mar 2022 03:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भाभीजी घर पर हैं - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी के चर्चित कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं ने 2 मार्च 2015 को इसके पहले एपिसोड के प्रीमियर के 7 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने शो के सेट पर केक काटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया। इस दौरान भाभी जी घर पर हैं में मुख्य कलाकार आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर और शुभांगी अत्रे इसके अलाव शो के निर्माता संजय और बिनैफर कोहली, लेखक मनोज संतोषी, निर्देशक और अन्य अभिनेता शामिल थे। शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, 'हिप हिप हुर्रे भाभीजी घर पर हैं के 7 साल।'
विज्ञापन

2 of 4
शुभांगी अत्रे - फोटो : Social Media
भाबीजी घर पर हैं में अनीता मिश्रा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा पेंडसे की जगह ये है मोहब्बतें की अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव को लाया गया है। शो में शामिल होने पर विदिशा ने कहा, मैं इसे लेकर बहुत रोमांचित हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे कुशल और प्रतिभाशाली अभिनेता आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, और शुभांगी अत्रे के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
विदिशा श्रीवास्तव - फोटो : social media
विदिशा ने आगे कहा कि वह संजय और बिनैफर कोहली की आभारी हूं। मेरी क्षमताओं पर विश्वास करने और मुझे यह शानदार अवसर देने के लिए आपका धन्यवाद। अनीता भाबी के चरित्र के बारे में बात करते हुए, विदिशा ने आगे कहा, 'एक प्रतिष्ठित चरित्र को चित्रित करना कभी आसान नहीं होता क्योंकि दर्शकों को अभिनेता और चरित्र के लिए एक निश्चित आत्मीयता होती है, लेकिन मैं इस जिम्मेदारी को पूरे दिल से निभाने के लिए तैयार हूं। अनीता भाबी आज की महिला है, उसका अपना दिमाग है और वह काफी बोल्ड है।'
विज्ञापन

4 of 4
विदिशा श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भाभी जी घर पर हैं शो में विदिशा गोरी मेम बनने वाली तीसरी अभिनेत्री हैं। इससे पहले इस रोल को सौम्या टंडन और नेहा पेंडेसे कर चुकी हैं। विदिशा टीवी के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं। ये उत्तर प्रदेश के बरास जिले की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें