पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का पहला एपिसोड 28 जुलाई 2008 को प्रसारित किया गया था। 13 साल से ये शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसकी लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आई है। शो का हर एक किरदार अपने आप में खास है और इनकी पहचान भी शो के नाम से ही होती है। बे समय से चले आ रहे इस सिटकॉम ने हाल में ही 3200 एपिसोड्स पूरे किए हैं। यह एकमात्र ऐसा पारिवारिक टीवी शो है, जिसने हर एक आयु के दर्शकों का मनोरंजन किया है। जेठालाल की परेशानियां, टप्पू सेना की शरारतें और गोकुलधाम की महिला मंडली की तरकीबें लोगों की इस शो पर दिलचस्पी बनाए रखती है।
जानिए शो से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..
आज हम आपको शो के लोगों से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो आपने शो देखते हुए तो नोटिस नहीं की होगी। लेकिन आज जानकर हैरान जरूर हो जाएंगे...
विज्ञापन
2 of 11
अमित भट्ट
- फोटो : Instagram
असल जिंदगी में बापूजी से बड़े हैं जेठालाल
शो में दिलीप जोशी (जेठालाल) के पिता की भूमिका निभाने वाले अमित भट्ट (बापूजी) अपने ऑन-स्क्रीन बेटे से उम्र में छोटे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
दयाबेन और सुंदरलाल
- फोटो : दिशा वकानी फैन क्लब
दयाबेन और सुंदरलाल असल जिंदगी में हैं भाई-बहन
दयाबेन (दिशा वकानी) और सुंदरलाल (मयूर वकानी) जो शो में भाई-बहन का किरदार निभाते हैं, असल जिंदगी में भी भाई-बहन ही हैं। दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद मयूर भी शो में नजर नहीं आते हैं।
4 of 11
भव्य गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट हैं भव्य गांधी
भव्य गांधी ने शो में टप्पू की भूमिका निभाई थी, वे टीवी इंडस्ट्री के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले बाल कलाकारों में से एक थे। 8 साल तक शो का हिस्सा रहने के बाद उन्हें ये धारावाहिक छोड़ दिया। वह प्रति एपिसोड 10,000 रुपये चार्ज करते थे।
इंजीनियर हैं भिड़े मास्टर
आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ असल जिंदगी में भी इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
6 of 11
पत्रकार पोपटलाल
- फोटो : सोनी सब
तीन बच्चों के पिता हैं पोपटलाल
शो में 'बैचलर-फॉरएवर' पोपटलाल की भूमिका निभाने वाले श्याम पाठक असल जिंदगी में एक खुशहाल शादीशुदा आदमी हैं और उनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
मयूर वकानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुंदरलाल ने भारतीय संस्कृति में एमए किया है
सुंदरलाल की भूमिका निभाने वाले मयूर वकानी वास्तविक जीवन में एक कलाकार हैं और उन्होंने गुजरात की 'झांकी' बनाने में भी योगदान दिया था जिसे गणतंत्र दिवस की परेड में ले जाया गया था।
8 of 11
अय्यर, बबिता जी और जेठालाल
- फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बतौर राइटर आए थे अय्यर
अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे ने शो के लेखक के रूप में अपनी शुरुआत की थी। दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल के सुझाव के बाद ही निर्माता ने उन्हें अय्यर की भूमिका देने का फैसला किया। वह वास्तविक जीवन में महाराष्ट्रियन हैं, न कि दक्षिण-भारतीय। शो में बबीताजी के पति अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे अभी तक सिंगल हैं।
9 of 11
गोगी और टप्पू
- फोटो : सोशल मीडिया
गोगी और टप्पू असल जिंदगी में चचेरे भाई हैं
समय शाह (गोगी) और भव्य गांधी (टप्पू) असल जीवन में चचेरे भाई हैं।
10 of 11
बबीता जी, जेठालाल
- फोटो : File Photo
पहले भी काम कर चुके हैं जेठालाल और बबीताजी
जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी तारक मेहता से पहले भी बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के साथ काम कर चुके हैं। दोनों हम सब बाराती शो में साथ नजर आए थे।