फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: 'तारक मेहता' ने उड़ाया था कपिल शर्मा का मजाक, अब उनके शो में गए तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

Thu, 20 Jan 2022 04:40 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कपिल शर्मा शो में जाने पर शैलेश लोढ़ा हुए ट्रोल - फोटो : social media

लगभग 14 सालों से हर किसी को गुदगुगाने वाले शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं। शैलेश आज कल सुर्खियों में हैं, इसकी वजह है उनकी वायरल होती एक थ्रोबैक वीडियो है, जिसमें वह 'द कपिल शर्मा शो' की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं। ट्रोलर्स उनकी इस वीडियो को वायरल कर उनको 'कपिल शर्मा शो' में जाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 4
शैलेश
वीडियो में कर रहे हैं कपिल के शो की बुराई 
शैलेश के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगों का यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर वो कैसे कपिल के शो में शिरकत कर सकते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में शैलेश अपने शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तारीफ और कपिल शर्मा शो की बुराई कर रहे हैं। इसमें वह कहते दिख रहे हैं, "कुछ शो को देखते वक्त मुझे शर्म आती है, कैसे ऐसी दादी हो सकती है जो हर किसी को चूमना चाहती है। ऐसी कैसी बुआ है जो बस शादी करने के लिए बेताब है। एक ऐसा पति जो अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता है। मैं तो एक ऐसे शो में काम करता हूं, जहां बेटा अपने बाप की इज्जत करता है। इतनी इज्जत करता है कि हर बात में वह अपने पिता के पैर छूता है।"
 

 
विज्ञापन

3 of 4
द कपिल शर्मा शो में शैलेश लोढ़ा - फोटो : social media
ट्रोलर्स मांग रहे हैं जवाब
हाल ही में सोनी टीवी द्वारा 'द कपिल शर्मा शो' का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें शैलेश अपने साथी लेखकों के साथ कपिल के शो में शिरकत करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर ट्रोलर्स कमेंट करके शैलेश से पूछ रहे हैं कि आप कैसे इस शो का हिस्सा हो सकते हैं? एक यूजर ने लिखा है, "शैलेश जी, यह क्या किया आपने। जिस शो के बारे में इतना कुछ बोला उसी शो पर चले गए।" 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
कपिल शर्मा , शैलेश लोढ़ा - फोटो : social media

शैलेश और कपिल दोनों ने खींची एक दूसरे की टांग
इंस्टाग्राम पर जारी किए गए इस वीडियो में बातचीत के दौरान कपिल और शैलेश दोनों ही एक दूसरे की टांग खींचते नजर आ रहे हैं। दोनों अपने कॉमेडी स्टाइल्स पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। ट्रोलिंग के बावजूद बहुत से लोग हैं जो बेसर्बी से इस एपिसोड के ऑनस्क्रीन आने का इंतजार कर रहे हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें