बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा तलाक की खबरों को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सबके बीच दोनों ही सोशल मीडिया पर आए दिन एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। चारू असोपा ने हाल ही में राजीव पर आरोप लगाया था कि राजीव व्यूज पाने के लिए उनका और उनकी बेटी के नाम इस्तेमाल करते हैं, तो अब इस पर राजीव ने भी जवाब देते हुए पलटवार किया है। राजीव ने भी अब चारू पर कई आरोप लगाए हैं।