फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 47: रूपाली गांगुली की दमदार अदाकारी का जलवा कायम, टॉप पांच में इन सीरियल्स ने बनाई जगह

Thu, 01 Dec 2022 06:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट वीक 47 - फोटो : Social media
बार्क हर हफ्ते टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल्स की रैंकिंग जारी करता है, जिसे टीआरपी लिस्ट कहा जाता है। हर बार की तरह इस बार भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने 47वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। पिछले हफ्ते कौन से रियलिटी शो या सीरियल को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला है, इसका भी खुलासा हो गया है। हर बार पहले स्थान पर आने वाला स्टार प्लस के पॉपुलर डेली सोप ‘अनुपमा’ ने इस हफ्ते भी पहली पोजीशन पर अपना कब्जा जमाए रखा है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज ने टीआरपी लिस्ट की टॉप-5 पोजीशन्स पर  जगह बनाई?
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : Social media
अनुपमा
हर बार की तरह इस बार फिर 'अनुपमा' पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इस हफ्ते भी रूपाली गांगुली अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे हुए हैं। पिछले काफी हफ्तों से लगातार नंबर वन की कुर्सी पर काबिज शो अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ट्रैक चल रहा है, जिसकी वजह से इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में डिंपल की नई एंट्री और उसकी कहानी में दर्शकों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। 'अनुपमा' को इस हफ्ते 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media
गुम है किसी के प्यार में 
इस लिस्ट में दूसरी पोजिशन पर पिछले काफी हफ्तों से चल रहा स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में ' है। 'गुम है किसी के प्यार मे' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस शो में पिछले हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखे गए हैं, जिसके कारण सई और विराट एक बार फिर करीब आ रहे हैं। यह शो 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ दूसरे स्थान पर है।  
Avatar 2: जानिए जेम्स कैमरून को 'अवतार 2' बनाने में क्यों लगे 13 साल? बोले- जलवायु परिवर्तन है बड़ी वजह

4 of 6
इमली - फोटो : Social media
इमली  
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पिछले हफ्ते हुए चीनी के धमाकेदार खुलासे की वजह से 'इमली' है। शो में चीनी, इमली और अथर्व की तीगड़ी दर्शकों को खूब भा रही है, जिसकी वजह से शो की व्यूअरशिप बढ़ी है। इस शो को इस हफ्ते 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिला। 
KRK: कश्मीर फाइल्स पर नादव लापिड के बयान का केआरके ने किया समर्थन , बोले- सैल्यूट मिस्टर...
विज्ञापन

5 of 6
फाल्तू - फोटो : Social media
फाल्तू
'फाल्तू' इस बार एक स्थान ऊपर पहुंच गया है। टॉप 5 सीरियल की लिस्ट में फाल्तू इस हफ्ते चौथे नंबर पर है। पिछले हफ्ते यह शो पांचवे नंबर पर था। 'फाल्तू' को इस बार 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 'फाल्तू' की कहानी में लोगों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है।
Shehnaaz Gill: चैट शो के दौरान आयुष्मान के सामने छलक पड़े शहनाज गिल के आंसू, बोलीं- लोगों को लगता है मैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ एक बार फिर पाचवें स्थान पर खिसक गया है। पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है, लेकिन एक पायदान नीचे आ गया है। शो को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  
Drishyam 2 Box Office Day 14:   'दृश्यम 2' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, जानिए 14वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें