फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Super Dancer Chapter 4: फिल्म 'रॉकी' के पहले शॉट के दौरान नर्वस थे संजय दत्त, सुनाया पूरा किस्सा

Sat, 11 Sep 2021 10:34 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : सोशल मीडिया
अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा ने कुछ समय पहले ही डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में बतौर जज वापसी की है। इसके बाद से शो की टीआरपी भी अचानक बढ़ गई है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के गणेश चतुर्थी स्पेशल एपिसोड पहुंचे। दरअसल, हाल ही में 'सुपर डांसर चैप्टर 4' प्रसारित करने वाले टीवी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो शिल्पा शेट्टी लाल रंग के स्टाइलिश आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, वो खास गेस्ट संजय दत्त के साथ उनकी फिल्म 'जंग' के गाने 'आइला रे लड़की मस्त-मस्त' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद दोनों को को-जज गीता कपूर और अनुराग बासु भी ज्वाइन करते हैं। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान संजय दत्त ने अपनी पहली फिल्म रॉकी से जुड़ा एक खास किस्सा सुनाया। कंटेस्टेंट अनीश ने अपने गुरु आकाश के साथ संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी के गाने 'दोस्तों को सलाम' गाने पर डांस किया। संजय दत्त ने भी अनीश की परफॉर्मेंस की तारीफ की। उसके बाद उन्होंने कहा कि अच्छा है उस जमाने में ऐसा डांस नहीं होता था नहीं तो मेरी वाट लग जाती।


 
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने अपने पहले सीन को याद करते हुए बताया कि कैसे वह नर्वस थे। अभिनेता कहते हैं, 'फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हो रही थी और मेरा पहला सीन था बचाओ करके मुझे कूदना था। सुरेश जी वहां खड़े थे। मैं नर्वस था।उन्होंने कहा कि इस छोकरे से कहां पहले टेक में कूदने को कहा। होगा क्या हां संजू। संजय दत्त ने आगे बताया कि सुरेश अंकल तो वो बोले यहां कोई अंकल नहीं। यहां सुरेश मास्टर हूं मैं। मैंने डेडी की तरफ देखा तो बोले मेरी तरफ नहीं वहां देख।'

4 of 5
Rocky - फोटो : amar ujala mumbai
संजय दत्त आगे कहते हैं, 'पहले शॉट के दौरान वहां 50-60 पब्लिक, कैमरा, साउंड सब थे। मेरी वाट लग गई थी। मेरी जिंदगी का पहला शॉट था। सुरेश जी ने कहा एक्शन, मैं बचाओ करके कूदा। तब सब साइलेंट थे। फिर मेरा रोने का मन किया। सब शांत थे मुझे लगा कुछ गलत हो गया। एक तो मेरा पहला सीन था। फिर सुरेश जी ने कहा ओके।' बता दें संजय दत्त ने फिल्म रॉकी से बॉलीवुड में कदम रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : Instagram
संजय दत्त ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म रॉकी में सारे स्टंट्स खुद ही किए थे। उन्होंने फिल्म के लिए बाइक स्टंट करना सीखे थे। उस समय में होता था कि हमे अपने स्टंट्स खुद करने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें